शहर में बिना लाइसेंस व्यापार करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ...
निगम ट्रेड लाइसेंस को लेकर सख्त,व्यापारियों को दी समझाइश और नोटिस जारी !
ग्वालियर। नगर निगम के राजस्व विभाग द्वारा ट्रेड लाइसेंस के नवीनीकरण और नए लाइसेंस बनवाने को लेकर जयेंद्रगंज क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय एवं अपर आयुक्त (राजस्व) प्रदीप तोमर के निर्देशन में की गई। नोडल अधिकारी राजस्व अनूप लिटोरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के दौरान जयेन्द्रगंज क्षेत्र में निगम से ट्रेड लाइसेंस बनवाने हेतु दुकानदारों को हिदायत दी गई और कुछ दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए ।
जिसमें कार केअर, सिटी पैलेस होटल संचालक, राजीव प्लाजा अध्यक्ष, डेल्ही मोटर्स, एच पी वर्ल्ड आदि को नोटिस दिये गये तथा मनीष सेल्स, डिजिटल शोरूम, ज़ूम शोरूम, गिव एंड टेक, अहूजा शोरूम को ट्रेड लाइसेंस नवीनीकरण हेतु हिदायत दी गई।
इसके साथ ही राजीव प्लाजा मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष के आग्रह पर दुकानदारों की सुविधा के लिए आगामी मंगलवार को राजीव प्लाजा में ट्रेड लाइसेंस मौके पर ही बनाने हेतु कैंप लगाने का आश्वासन भी दिया गया।
राजस्व विभाग ने स्पष्ट किया है कि शहर में बिना लाइसेंस व्यापार करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा दुकान भी सील की जाएगी और सभी व्यापारियों से नियमानुसार लाइसेंस बनवाने की अपील की गई है। इस दौरान कार्यालय अधीक्षक राजस्व प्रमेंद्र जादौन एवं राजस्व कर संग्रहक की टीम भी मौजूद रही।


0 Comments