G News 24 : MP में बिजली उपभोक्ताओं को झटका,बिजली कंपनी ने चुपके से बढ़ा दिए दाम !

 अप्रैल और मई के बिल में  करीब 11 प्रतिशत सरचार्ज की हुई बढोतरी ...

MP में  बिजली उपभोक्ताओं को झटका,बिजली कंपनी ने चुपके से बढ़ा दिए दाम !

भोपाल। मध्य प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को एक बार फिर बडा झटका देने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि अप्रैल और मई 2026 से बिजली बिल में कुल मिलाकर करीब 11 प्रतिशत सरचार्ज की बढोतरी की गई है। इसका सीधा असर गरीब और मध्यम वर्गीय आम परिवारों की जेब पर पडेगा। बताया जा रहा है कि ये बढोतरी फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज के जरिए की गई है। अप्रैल 2026 के लिए ये सरचार्ज 5.36 प्रतिशत तय किया गया है। इससे पहले भी अप्रैल में 4.8 प्रतिशत की बढोतरी लागू की जा चुकी है।

कंपनियों को बिजली खरीदने में ज्यादा खर्च आ रहा

बताया जा रहा है कि बिजली कंपनियों को बिजली खरीदने में ज्यादा खर्च आ रहा है जिसका बोझ अब बिजली उपभोक्ताओं की जेब पर डाला जा रहा है। हालांकि इस बढोतरी को लेकर अब तक विभागीय अधिकारियों की ओर से किसी तरह की जानकारी या सफाई नहीं दी गई है।

11 प्रतिशत ज्यादा बिल चुकाना होगा

ज्यादातर लोगों को अभी तक इसकी जानकारी भी नहीं है। सेवानिवृत्त अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेंद्र अग्रवाल का कहना है कि बार-बार इस तरह की बढोतरी से आम लोगों का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है और लोगों में नाराजगी भी बढ सकती है। अब आम आदमी को 4.46 की जगह 11 प्रतिशत ज्यादा बिल चुकाना होगा।

Reactions

Post a Comment

0 Comments