एक दूसरे से परिचय होने के बाद आगे की गतिविधियों पर की चर्चा...
ग्वालियर विधिक सेवा प्राधिकरण के नवागत सचिव श्री पुष्पेंद्र सिंह ने न्याय मित्रों से की मुलाकात !
ग्वालियर। नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय,ग्वालियर मप्र में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में 17जून को नवागत न्यायधीश पुष्पेन्द्र सिंह जी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कार्यालय परिसर में पीएलवीज(न्याय मित्रों) के साथ एक बैठक आयोजित की। बैठक का उद्देश्य पीएलव्ही से परिचय एवं कार्यशैली से अवगत होते हुए स्थाई लोक अदालत के लिए रूपरेखा तैयार करते हुए अधिक से अधिक लोगों को सेवाएं प्रदान करने एवं जरुरतमंदों को उचित जानकारी प्रदान किए जाने के लिए पीएलवीज साथ अपने अनुभव साझा करते हुए उनके भी अनुभव विचारों को जाना।
श्री सिंह ने पीएलव्हीज द्वारा निरन्तर किए जा रहे परमार्थ सेवा कार्य की प्रशंसा करते हुए अनेक सुझाव दिए। पी एल व्ही द्वारा सचिव महोदय जी का स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया। जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री अंकिता शांडिल्य सहित कार्यालय के सभी अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण,पीएलव्ही उपस्थित रहे।
विशेष - इस अवसर पर ग्वालियर शहर से प्रकाशित होने वाली राष्ट्रीय पत्रिका बिग थिंकर का विमोचन भी पत्रिका के संपादक रवि यादव की मौजूदगी में सचिव महोदय द्वारा वरिष्ठ समाजसेवी डॉ प्रदीप कश्यप,शुमान शर्मा आदि गणमान्यजन ने संयुक्त रूप से किया गया ।


0 Comments