G News 24: शासकीय महिला पॉलिटेक्निक में डिप्लोमा पाठ्यक्रम में आज से प्रवेश शुरू

 4 मई से ऑनलाइन पंजीयन ....

शासकीय महिला पॉलिटेक्निक में डिप्लोमा पाठ्यक्रम में आज से प्रवेश शुरू 

ग्वालियर। शासकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय पड़ाव ग्वालियर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। तकनीकी शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा जारी काउंसलिंग कार्यक्रम के तहत प्रथम चरण में ऑनलाइन पंजीयन 4 मई से 29 मई 2026 तक किया जाएगा। इस प्रक्रिया के माध्यम से इच्छुक छात्राओं को समयबद्ध और पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से प्रवेश का अवसर मिलेगा।

पंजीयन अवधि के दौरान अभ्यर्थी अपनी पसंद के संस्थान एवं पाठ्यक्रम का चयन (चॉइस फिलिंग) कर सकेंगी। पंजीयन में त्रुटि सुधार (एडिट) की सुविधा 30 मई से 31 मई 2026 तक उपलब्ध रहेगी। इसके बाद विभाग द्वारा मेरिट सूची जारी कर नियमानुसार सीट आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।

द्वितीय चरण की काउंसलिंग 9 जून से 18 जून 2026 तक आयोजित होगी, जिसमें पुनः पंजीयन, संशोधन एवं चॉइस फिलिंग का अवसर मिलेगा। इसके बाद संस्थागत स्तर की काउंसलिंग (CLC) के माध्यम से रिक्त सीटों पर प्रवेश 6 जुलाई से 14 अगस्त 2026 तक किए जाएंगे।

शासकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए ए सिद्दीकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार संस्थान में आधुनिक प्रयोगशालाएं, अनुभवी संकाय और उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। महाविद्यालय में छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारपरक तकनीकी शिक्षा मिलती है। क्षेत्र की छात्राओं के लिए यह सुनहरा अवसर है कि वे निर्धारित समय-सीमा में आवेदन कर अपने करियर को नई दिशा दें।

अधिक जानकारी के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट dte.mponline.gov.in पर विजिट कर सकते हैं अथवा सीधे महाविद्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

इन डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दिया जायेगा प्रवेश 

महाविद्यालय में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन, टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर एंड इंटीरियर डिजाइन, मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट तथा ब्यूटी कल्चर एंड कॉस्मेटोलॉजी जैसे रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम संचालित हैं। इन पाठ्यक्रमों में किसी भी आयु वर्ग की दसवीं उत्तीर्ण महिलाएं प्रवेश के लिए पात्र हैं।

Reactions

Post a Comment

0 Comments