अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप...
अपनी मां का कटा हुआ हाथ लेकर पुलिस कमिश्नर के दफ्तर पहुंचा ITBP जवान !
ITBP जवान विकास सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि मैं अपनी मां का हाथ थामे दर-दर भटकता रहा हूं,लेकिन मुझे इंसाफ नहीं मिला। जब मेरी मां को सांस लेने में तकलीफ़ हुई, तो मैं उन्हें कृष्णा हॉस्पिटल ले गया। ठीक अगले ही दिन, कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती रहने के दौरान मेरी मां के हाथ में इन्फेक्शन हो गया। बाद में, मैं उन्हें पारस हॉस्पिटल ले गया, जहां उनका हाथ काटना पड़ा।
पारस हॉस्पिटल ने इसका दोष कृष्णा हॉस्पिटल पर मढ़ा। मैं चाहता हूं कि कृष्णा हॉस्पिटल के डॉक्टरों और ICU स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जवान विकास सिंह कहना है कि 'मैं चाहता हूं कि कृष्णा हॉस्पिटल के डॉक्टरों और ICU स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की जाए,।


0 Comments