G News 24 : सराफा कारोबारी से 8 लाख के चोरी के गहने बरामद,पुलिस ने किया गिरफ्तार !

  जेवर चुराने वाले गिरोह के साथ एक 17 वर्षीय नाबालिग भी जुड़ा था...

सराफा कारोबारी से 8 लाख के चोरी के गहने बरामद,पुलिस ने किया गिरफ्तार !

ग्वालियर। ग्वालियर के इंदरगंज थाना पुलिस ने चोरी के जेवर खरीदने वाला सराफा कारोबारी को गिरफ्तार कर 8 लाख के गहने बरामद किए है।इस मामले में अब तक एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।वही फरार फरमान खान और विवेक प्रजापति की तलाश जारी है।

इंदरगंज थाना पुलिस ने बृज बिहार कॉलोनी में हुई चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी आकाश माहौर ने पूछताछ में  बाद जानकारी के आधार पर राजस्थान ज्वेलर्स पर दबिश देकर संचालक विशाल सोनी को हिरासत में लिया।सराफा व्यापारी विशाल ने पूछताछ में उसने चोरी का माल खरीदने की बात स्वीकार कर ली। 

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी कारोबारी के पास से करीब 8 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण जब्त किए।जांच में सामने आया है कि गिरोह के साथ एक 17 वर्षीय नाबालिग भी जुड़ा था,पुलिस ने उसे पकड़कर किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया।इस मामले में आरोपी फरमान खान और विवेक प्रजापति अब भी फरार हैं। उनकी तलाश  जारी है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments