G News 24 : क्रेडिट कार्ड के अपडेट करने के नाम हो गई ठगी,खाते से1.95 लाख उड़ाये !

 पीडि़त अब एफआईआर के लिये भटक रहा है...

क्रेडिट कार्ड के अपडेट करने के नाम हो गई ठगी,खाते से1.95 लाख उड़ाये !

ग्वालियर। साइबर ठगी का एक और बड़ा मामला सामने आया है। एसबीआई क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के नाम पर ठगों ने एक युवक से 1 लाख 95 हजार 300 रूपये ऑनलाइन ठग लिये हैं। पीडि़त ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। लेकिन अब एफआईआर दर्ज कराने के लिये उसे अलग-अलग थानों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। 

पीडित का आरोप है कि पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही है। एक-दूसरे थाने का हवाला देकर टाल रही है। जयप्रकाश झा निवासी रॉयल इन्क्लेव कॉलोनी, ओहदपुर के मोबाइल पर 11 मई 202़6 की सुबह लगभग 10.40 बजे एक कॉल आया। कॉल करने वाले नम्बर 9245214077 था और मोबाइल स्क्रीन पर एसबीआई क्रेडिट कार्ड डिस्प्ले हो रहा था। आरोपी ने स्वयं को बैंक अधिकारी बताते हुए कहा है कि उनका एसबीआई क्रेडिट कार्ड अपडेट किया जाना है।

बैंक ऑफिसर समझकर दी जानकारी

जयप्रकाश झा ने बताया है कि आरोपी ने बड़ी चालाकी से कार्ड और मोबाइल से जुड़ी गोपनीय जानकारी मांगी थी। बैंक ऑफिसर समझकर उन्होंने सारी डिटेल शेयर कर दी। इसके बाद मोबाइल पर लगातार ओटीपी आने लगेग। आरोपी ने इन्हें कार्ड अपडेट प्रक्रिया का हिस्सा बताते हुए ओटीपी भी पूछ लिया। विश्वास करते हुए पीडि़त ने सभी कोड बता दिये। 

कुछ ही देर बा खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम कुल 1 लाख 95 हजार 300 रूपये कट गये। जब लगातार पैसे निकलने के मैसेज आये तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने आरोपी से पूछ तो उसने कहा कि यह पुराने मैसेज हैं और अपडेट पूरा होने के बाद सब ठीक हो जायेगा। इसके कुछ देर के बाद आरोपी का फोन बंद हो गया।

Reactions

Post a Comment

0 Comments