गृह विभाग द्वारा जारी लिस्ट मेंADG,DIG और DCP स्तर के अधिकारियों को सौंपी नयी जिम्मेदारियां...
62 आईपीएस के हुए तबादले, 19 एसपी बदले,एसपी, मयंक होंगे नारकोटिक्स डीआईजी !
भोपाल। शनिवार-रविवार की दरमियानी बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य सरकार ने 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिये है। गृह विभाग द्वारा जारी लिस्ट में एडीजी, डीआईजी और डीसीपी स्तर के अधिकारियों को नयी जिम्मेदारियों सौंपी गयी है। लम्बे समय से लंबित यह सूची सीएम डॉ. मोहन यादव और डीजीपी कैलाश मकवाणा के बीच हुई चर्चा के बार जारी की गयी है। सिंगरौली में हाल ही में बैंक डकैती कांड के बाद एसपी मनीष खत्री को हटा दिया गया है। उन्हें एआईजी पीएचक्यू बनाया गया है। सिवनी जिले में सामने आये हवालाकांड के चलते एसपी सुनील मेहता को भी वहां से हटाया गया है। उन्हें डीसीपी इन्दौर बनाया गया है।
एमपी के 19 शहरों के बदले एसपी
इस बड़े बदलाव में कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी गयी है। खासतौर पर विवादों में रहे जिलों के पुलिस अधीक्षकां को हटाते हुए नयी पदस्थापना दी गयी है। राज्य के 19 जिलों में एसपी बदले गये है। इनमें भिंड, शिवपुरी, रीवा, सागर, धार, मुरैना, छतरपुर, खंडवा, नीमच, पांढुर्णा, आगर मालवा, अनूपपुर, मऊगंज, डिंडौरी, मंदसौर, दतिया, सीहोर, सिंगरौली, दमोह और सिवनी शामिल हैं।
SP से DIG स्तर तक बड़ा फेरबदल
तबादला आदेश में डीआईजी बनने के बाद जिलों में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी निभा रहे आईपीएस अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है। पुलिस अधीक्षक रीवा शैलेंद्र चौहान को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), नगरीय भोपाल बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक धार मयंक अवस्थी को डीआईजी नारकोटिक्स, इंदौर की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस अधीक्षक झाबुआ शिवदयाल को डीआईजी पीएचक्यू, भोपाल पद पर पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रेडियो रियाज इकबाल को डीआईजी पीएचक्यू, राहुल कुमार लोढ़ा (एसपी रेल भोपाल) को डीआईजी पीएचक्यू, सिमाला प्रसाद (एसपी रेल जबलपुर) को भी डीआईजी पीएचक्यू में पदस्थ किया गया है। इसी तरह असित यादव (एसपी भिंड) को डीआईजी ग्वालियर रेंज और विवेक सिंह (पुलिस उपायुक्त जोन-2, नगरीय भोपाल) को डीआईजी शहडोल रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन अफसरों के तबादले...
क्र. अधिकारी का नाम वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना
1 रवि कुमार गुप्ता ADG रेल, भोपाल ADG प्रशिक्षण, भोपाल
2 राजाबाबू सिंह ADG प्रशिक्षण ADG रेल, भोपाल
3 डी.पी. गुप्ता ADG शिकायत/मानव अधिकार ADG सामुदायिक पुलिसिंग
4 सोलोमन मिंज ADG PHQ ADG शिकायत/मानव अधिकार
5 अमित सिंह अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, इंदौर DIG विसबल
6 अवधेश गोस्वामी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, भोपाल DIG PHQ
7 अमित सांधी DIG ग्वालियर DIG SAF, भोपाल
8 वीरेन्द्र कुमार सिंह DIG चयन, PHQ DIG नर्मदापुरम
9 प्रशांत खरे DIG नर्मदापुरम DIG PHQ
10 मनीष अग्रवाल DIG SAF DIG PHQ
11 मनोज कुमार राय SP खंडवा DIG PHQ
12 रियाज इकबाल SP रेडियो DIG PHQ
13 राहुल कुमार लोढ़ा SP रेल DIG PHQ
14 सिमाला प्रसाद SP रेल जबलपुर DIG PHQ
15 अमित यादव SP भिंड DIG ग्वालियर
16 विवेक सिंह DCP भोपाल DIG शहडोल
17 शैलेन्द्र सिंह चौहान SP रीवा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल
18 कुमार प्रतीक DCP इंदौर DIG नारकोटिक्स
19 शिव दयाल SP झाबुआ DIG PHQ
20 मयंक अवस्थी SP धार अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर
21 अरविंद तिवारी AIG PHQ सेनानी, 4वीं बटालियन
22 सुरज वर्मा SP दतिया SP भिंड
23 यांगचेन डोलकर SP इंदौर देहात SP शिवपुरी
24 गुरकरण सिंह सेनानी SP रीवा
25 दीपक शुक्ला SP सीहोर सेनानी SAF
26 अमन सिंह राठौड़ SP शिवपुरी DCP इंदौर
27 अनुराग सुजानिया AIG PHQ SP सागर
28 सचिन शर्मा प्रतिनियुक्ति SP धार
29 वाहिनी सिंह SP डिंडोरी SP PTS इंदौर
30 विकास सहवाल SP सागर DCP भोपाल
31 धर्मराज मीणा SAF SP मुरैना
32 समीर सौरभ SP मुरैना SP रेडियो भोपाल
33 रजत सकलेचा SP मंडला SP छतरपुर
34 अगम जैन SP छतरपुर SP खंडवा
35 नवीन खरे SP सिंगरौली PHQ भोपाल
36 सुनील कुमार मेहता SP सिवनी DCP इंदौर
37 राजेश व्यास DCP इंदौर SP नीमच
38 विनोद कुमार सिंह SP आगर मालवा सेनानी विसबल
39 पंकज कुमार पांडे AIG PHQ SP देहात भोपाल
40 प्रकाश चन्द्र परिहार DCP इंदौर SP पांढुर्णा
41 दिलीप कुमार सैनी SP मऊगंज SP आगर मालवा
42 राजेन्द्र कुमार वर्मा SP PTS इंदौर SP देहात इंदौर
43 विक्रांत मुराव AIG PHQ SP अनूपपुर
44 सुरेन्द्र कुमार जैन SP PTS रीवा SP मऊगंज
45 आशीष खरे विशेष शाखा जबलपुर SP डिंडोरी
46 अंकित जायसवाल SP नीमच SP रेल भोपाल
47 राजेश रघुवंशी अतिरिक्त SP खंडवा SP मंडला
48 सती उर रहमान SP अनूपपुर सेनानी SAF रीवा
49 श्रुतकीर्ति सोमवंशी SP दमोह सेनानी SAF ग्वालियर
50 मयूर खंडेलवाल DCP भोपाल SP दतिया
51 सोनाक्षी सक्सेना DCP भोपाल SP सीहोर
52 शिराज के.एम. हॉकफोर्स बालाघाट SP सिंगरौली
53 आनंद कलादगी DCP इंदौर SP दमोह
54 कृष्ण लांछनदानी DCP इंदौर SP सिवनी
55 आयुष गुप्ता अतिरिक्त SP जबलपुर DCP भोपाल
56 आदर्शकांत शुक्ला एंटी नक्सल बालाघाट DCP भोपाल
57 नरेन्द्र रावत राजभवन परिसहाय DCP इंदौर
58 अभिषेक रंजन अतिरिक्त SP उज्जैन DCP इंदौर
59 राहुल देशमुख CSP उज्जैन राजभवन परिसहाय
60 मनीष खत्री SP सिंगरौली AIG PHQ भोपाल
61 देवेंद्र कुमार पाटीदार SP बुरहानपुर SP झाबुआ
अतिरिक्त प्रभार में बदलाव...
स्पेशल डीजी अनिल कुमार से लेखा एवं कल्याण का अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया है।
मोहम्मद शाहिद अबसार को डायरेक्टर, मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। अब उनके पास ADG चयन एवं भर्ती के साथ P.T.R.I. की जिम्मेदारी रहेगी।
बालाघाट SP आदित्य मिश्रा को वर्तमान पद के साथ सेनानी, हॉक फोर्स बालाघाट का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
खंडवा SP मनोज कुमार राय को पदोन्नति के बाद DIG PHQ में पदस्थ किया गया है। हाल ही में DIG बने मनोज कुमार राय को इस फेरबदल में खंडवा से हटाकर मुख्यालय भेजा गया।


0 Comments