Random Posts

header ads
header ads

G News 24 : बिहार में सम्राट युग की शुरुआत,आज सम्राट चौधरी सीएम पद की लेंगे शपथ !

 गजकेसरी योग ने सम्राट को बनाया बिहार का 'चौधरी', कमाल की है कुंडली ...

बिहार में सम्राट युग की शुरुआत,आज सम्राट चौधरी सीएम पद की लेंगे शपथ  !

बिहार की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता सम्राट चौधरी आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर बिहार में 'सम्राट युग' का शंखनाद करेंगे. आज सुबह 10:50 बजे सम्राट चौधरी शपथ लेंगे. इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पटना पहुंच रहे हैं.  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सम्राट चौधरी की कुंडली काफी मजबूत है. प्रमोद शुक्ला द्वारा किए गए कुंडली विश्लेषण के अनुसार, 16 नवंबर 1968 को जन्मे सम्राट चौधरी की कुंडली उनके व्यक्तित्व और सफल राजनीतिक इतिहास को गहराई से परिभाषित करती है. 

उनकी कुंडली के लग्न में स्थित सूर्य के दाएं-बाएं बुध और शुक्र मौजूद है,  जिसने एक अत्यंत दुर्लभ 'शुभ कर्तरी योग' का निर्माण किया है, जो बहुत ही कम राजनेताओं की कुंडली में देखने को मिलता है. कहीं न कहीं यही कारण है कि उनकी कार्यशैली में एक विशेष चमक और केंद्रीय नेतृत्व को प्रभावित करने वाली दृढ़ता नजर आती है. कुंडली के ग्रहों का खेल यहीं समाप्त नहीं होता. द्वादश स्थान में बुध की कन्या राशि पर लग्नेश मंगल, पंचमेश गुरु और धर्म स्थान के स्वामी चंद्रमा की युति ने एक 'अति श्रेष्ठ राजयोग' को जन्म दिया है. इसके साथ ही, शनि और राहु द्वारा निर्मित राजयोग ने उनके राजनीतिक पराक्रम को जनता के बीच लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है.

पंडित शुक्ला के अनुसार, मंगल, गुरु और चंद्रमा की संवेदना से बने 'गजकेसरी योग' ने उनके स्वभाव में विवेक और संवेदनाओं का ऐसा मिश्रण तैयार किया है, जिसने उन्हें बिहार की 'स्पिन लेती पिच' का एक मंझा हुआ खिलाड़ी बना दिया. इसी ग्रहों की शक्ति के कारण उन्हें 'लंबी रेस का घोड़ा' माना गया और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं. राहु और बृहस्पति की महादशाओं के दौरान सम्राट चौधरी ने न केवल अपनी राजनैतिक जमीन मजबूत की, बल्कि गृह मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण कार्यभार को संभालकर अपनी प्रशासनिक क्षमता का लोहा भी मनवाया. 

Post a Comment

0 Comments