आकाशवाणी भवन परिसर खाली करवाया गया...
दिल्ली में राहुल और प्रियंका गांधी समेत तमाम कांग्रेस सांसद हिरासत में लिए गए !
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत तमाम कांग्रेस सांसदों को हिरासत में ले लिया गया है। दरअसल INDI गठबंधन के नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में आकाशवाणी भवन पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इसी प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने ये सख्त एक्शन लिया। इसके बाद आकाशवाणी भवन को खाली करवा दिया गया।
कौन-कौन हिरासत में लिया गया ...
दिल्ली पुलिस ने मौके पर राहुल के साथ मौजूद सभी नेताओं को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए नेताओं में केसी वेणुगोपाल, दीपेंद्र सिंह हुड्डा और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग भी शामिल हैं। दिल्ली पुलिस का कहना है कि कांग्रेस नेताओं को सुरक्षा कारणों से मौके से हटाया गया है।
राहुल गांधी को जिस वक्त हिरासत में लिया गया, उस समय राहुल की सिक्योरिटी और पुलिस में झड़प भी हुई। हालांकि आकाशवाणी भवन में काफी संख्या में पुलिसबल मौजूद था और मौके पर टेम्पो ट्रैवलर लाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।
राहुल गांधी या किसी कांग्रेस नेता ने नहीं मांगा चुनाव आयुक्तों से मिलने का वक्त...
- सूत्र चुनाव आयोग के सूत्र के मुताबिक फिलहाल राहुल गांधी या कांग्रेस पार्टी के किसी नेता की तरफ से चुनाव आयुक्तों से मिलने का वक्त नहीं मांगा गया है.
खाली कराया जा रहा आकाशवाणी भवन...
आकाशवाणी भवन में धरने पर बैठे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हटाने के लिए पुलिस पहुंची है. परिसर को खाली कराया जा रहा है. हालांकि राहुल गांधी धरना देने के लिए अड़े हुए हैं. पुलिस अफसर उनसे बात कर रहे हैं. पुलिस कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बस में भरकर ले गई है.
50 सांसदों समेत 250 हिरासत में...
दिल्ली पुलिस के मुताबिक 50 सांसदों समेत करीब 250 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उन्हें किंग्सवे कैंप स्थित न्यू पुलिस लाइंस ले जाया जा रहा है.
8 घंटे बाद पुलिस ने खत्म कराया धरना...
पुलिस ने करीब 8 घंटे बाद राहुल गांधी के धरने को खत्म कराया है. दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और INDIA ब्लॉक के अन्य नेताओं को हिरासत में लिया. ये नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आकाशवाणी भवन पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे.
हिरासत में लेने के बाद दिल्ली पुलिस की वैन में दिखे राहुल गांधी...
दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और INDIA गठबंधन के अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया है. ये नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आकाशवाणी भवन पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे. दिल्ली पुलिस ने सीईसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान आकाशवाणी भवन में राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया. दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस की वैन में देखा गया.
धरना प्रदर्शन अभी भी जारी है :अखिलेश
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, 'चुनाव आयोग क्या कर रहा है? किसके इशारे पर काम कर रहा है? चुनाव आयोग को निष्पक्ष रूप से काम करना चाहिए. उसका कर्तव्य मतदाता रजिस्ट्रेशन को आसान बनाना और ऐसी व्यवस्था बनाए रखना है, जिससे आम जनता को कोई असुविधा या परेशानी न हो. उसे भाजपा के इशारे पर काम नहीं करना चाहिए. हम चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं. धरना प्रदर्शन अभी भी जारी है. भाजपा को इसका बचाव नहीं करना चाहिए. अगर हम, विपक्ष, चुनाव आयोग के खिलाफ आवाज उठाते हैं, तो भाजपा क्यों पीछे हटती है? क्या इसकी रक्षा के लिए कोई हस्तक्षेप करता है? भाजपा इसलिए हस्तक्षेप करती है क्योंकि वह उनके माध्यम से व्यवस्था में हेरफेर करती है.'
0 Comments