देशभर में मौसम बदला हुआ नजर आ रहा है...
दिल्ली-यूपी, बिहार से लेकर गुजरात और महाराष्ट्र तक कितनी पड़ेगी गर्मी, मौसम विभाग की चेतावनी !
देशभर में बुधवार (15 अप्रैल 2026) को मौसम का हाल बदला हुआ नजर आ रहा है. कुछ जगहों पर तेज हवा और बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो कई इलाकों में अभी भी तेज धूप और लू लोगों को परेशान कर रही है. मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से कई राज्यों में मौसम बदल रहा है, जिससे अलग-अलग जगहों पर अलग हालात बन गए हैं. दिल्ली और एनसीआर में आज मौसम मिला-जुला रहेगा. दिन में तापमान करीब 36 से 37 डिग्री तक जा सकता है, जबकि रात में यह 21 से 22 डिग्री के आसपास रह सकता है. आसमान में बादल आ सकते हैं और कुछ जगहों पर हल्की बारिश या तेज हवा चल सकती है. इससे थोड़ी राहत तो मिलेगी, लेकिन गर्मी पूरी तरह खत्म नहीं होगी.
कैसा रहेगा दिल्ली-NCR में आज का मौसम 38 डिग्री और आगे ...
दिल्ली-NCR में बुधवार को तापमान में बढ़ोतरी के साथ हवा की गति में गिरावट आएगी. मौसम में बदलाव के बाद तापमान में भी अब उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. पिछले 3-4 दिनों से दिल्ली-NCR में लगातार गर्मी बढ़ रही है. साथ ही तापमान में इजाफा हो रहा है.
दिल्ली-NCR में बुधवार को 0 प्रतिशत बारिश की उम्मीद है. दिल्ली-NCR में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंचेंगा. जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक जाने का अनुमान है. रात में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. इसके बाद तापमान में सीधे बढ़ोतरी होगी. अगले कुछ दिनों में दिल्ली-NCR का तापमान 40 डिग्री के पार जाने की संभावना है.
पंजाब और हरियाणा में दिन का तापमान 35 से 38 डिग्री के बीच रह सकता...
पंजाब और हरियाणा में भी गर्मी का असर बना हुआ है. यहां दिन का तापमान 35 से 38 डिग्री के बीच रह सकता है. कुछ जगहों पर बादल छा सकते हैं और हल्की हवा चल सकती है. कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है, लेकिन इसके बावजूद गर्मी से राहत कम ही मिलेगी. बिहार के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और दोपहर के बाद गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर तेज हवा और आंधी की चेतावनी भी दी गई है. इससे तापमान थोड़ा नीचे आया है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है.
राजस्थान-मध्य प्रदेश में मौसम का हाल
राजस्थान में मौसम के दो अलग रूप देखने को मिल रहे हैं. पश्चिमी हिस्सों में तेज गर्मी पड़ रही है और तापमान 40 डिग्री से ऊपर जा सकता है. पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश और धूल भरी आंधी की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है. मध्य प्रदेश में भी मौसम स्थिर नहीं है. कई जगहों पर बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. तापमान 35 से 38 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, जिससे उमस बढ़ सकती है. उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और कुछ जगहों पर बर्फबारी भी हो सकती है वहीं मैदानों में बादल और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. यहां तापमान सामान्य से थोड़ा कम रह सकता है.
दक्षिण भारत के मौसम का हाल
गुजरात और महाराष्ट्र में गर्मी का असर अभी भी ज्यादा है. इन राज्यों में तापमान 38 से 42 डिग्री के बीच बना हुआ है. हालांकि समुद्र के किनारे वाले इलाकों में हल्की हवा से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन गर्मी अभी भी बनी हुई है. दक्षिण भारत के राज्यों जैसे तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश में मौसम मिला-जुला है. कुछ जगहों पर बारिश हो रही है, जबकि कई इलाकों में गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही है. केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बारिश से थोड़ी राहत जरूर मिली है. देशभर में इस समय मौसम एक जैसा नहीं है. कहीं बारिश है तो कहीं तेज गर्मी, जिससे लोगों को अलग-अलग तरह का अनुभव हो रहा है.

0 Comments