G News 24 : ग्वालियर में शादी वाले घर को कितने सिलेंडर मिलेंगे,इसके लिए तय होगी गाइडलाइन !

  जरूरत का आकलन करने के बाद कोटे के अनुसार सिलेंडर अलॉट करेगा...

ग्वालियर में शादी वाले घर को कितने सिलेंडर मिलेंगे,इसके लिए तय होगी गाइडलाइन !

ग्वालियर। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण शहर में गहराए गैस संकट के बीच शहर में गैस न मिलने की शिकायतें आम हो गई है। सीएम हेल्पलाइन पर लगे अंबार के बाद खाद्य विभाग की टीमों ने गैस एजेंसियों की जांच शुरू कर दी है। बीते दिन पूनम गैस एजेंसी के निरीक्षण में स्टॉक में भारी अनियमितता पाई गई है, जिसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इससे पहले बापू इंडेन की जांच में भी स्टॉक का अंतर सामने आ चुका है। अब उन होटलों और ढाबों पर पैनी नजर रखी जा रही है। जो चोरी-छिपे घरेलू गैस का इस्तेमाल कर रहे है। सवाल ये है कि कमर्शियल सिलेंडर इस होटल को कैसे मिले कहीं पुराना स्टॉक तो नहीं कर रखा। इस पर भी विभाग जानकारी कर रहा है।

नया कोटा सिस्टम लागू...

गैस की किल्लत को देखते हुए सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर के वितरण के लिए प्राथमिकता तय कर दी है। जिला आपूर्ति नियंत्रक अरविंद भदौरिया के अनुसार, अब कोटे के हिसाब से ही सिलेंडर दिए जाएंगे। इसके लिए पात्र संस्थान जिला आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन...

जिन संस्थानों को कमर्शियल सिलेंडर की जरूरत है, उन्हें जिला आपूर्ति कार्यालय में आवेदन देना होगा। विभाग उनके स्टॉक और जरूरत का आकलन करने के बाद कोटे के अनुसार सिलेंडर अलॉट करेगा।

Reactions

Post a Comment

0 Comments