G News 24 : जागरूकता से की गई अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत !

 शहर के नागरिकों,स्कूल/कॉलेज संचालकों एवं विद्यार्थियों को किया जागरूक... 

जागरूकता से की गई अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत !

ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर के अग्निशमन विभाग द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 दिनांक 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक का आयोजन ग्वालियर शहर के नागरिकों, व्यवसाईयों होटल/अस्पताल/स्कूल/कॉलेज संचालकों एवं विद्यार्थियों छात्र/छात्राओं को अग्निशमन प्रशिक्षण एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक कर किया जा रहा है।

14 अप्रैल 2026 को अग्निशमन विभाग के नोडल अधिकारी  रजनीश गुप्ता एवं फायर ऑफिसर श्री उमंग प्रधान के निर्देशन में सहायक फायर ऑफिसर जोगेंद्र सिंह, आशिक खान, आशीष तोमर, विष्णु भदोरिया के द्वारा पड़ाव स्थित नवजीवन हॉस्पिटल में नौकरी एवं प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में नवजीवन हॉस्पिटल के संचालक एवं स्टाफ द्वारा अग्निशमन उपकरण फायर हाइड्रेंट,फायर होज, फायर एक्सटिंग्विशर्स होज रील, ब्रांच पाइप आदि का उपयोग करना एवं अग्नि से बचाव, सावधानियां बताई गई। अग्निशमन विभाग द्वारा 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक प्रति दिवस विभिन्न  संस्थाओं, सार्वजनिक स्थानों पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments