Random Posts

header ads
header ads

G News 24 : बस की बैटरी चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने चंद घंटे में दबोच लिया,बैटरी व चोरी के जेवरात बरामद !

थाना पड़ाव़ पुलिस की शातिर चोर के खिलाफ कार्यवाही...

बस की बैटरी चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने चंद घंटे में दबोच लिया,बैटरी व चोरी के जेवरात बरामद !

ग्वालियर। 13 अप्रेल 2026 को फरियादी इकबाल खांन निवासी गोहद जिला भिण्ड हाल सिकन्दर कम्पू ग्वालियर ने थाना पड़ाव में रिपोर्ट लेख कराई कि वह शरद ट्रेवल्स के ऑफिस पर काम करता है तथा बसों की देखरेख करता है। आज दिनांक 13.04.2026 को सुबह करीबन 07.00 बजे वह ऑफिस पर था तभी बस क्रमांक यूपी-75-एम5896 का ड्रायवर बैटरी डिस्चार्ज होने से ऑफिस के बाहर रख गया था और कुछ देर बाद वापस आया और तो बैटरी कोई आदमी चोरी कर ले गया है। तब मैंने आसपास वाले ऑटो वालों से पूछताछ की एक ने बताया कि तुम्हारी बैटरी को ऑटो चालक कपिल एक आदमी के साथ ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ अप0क्र0 93/26 धारा 303(2), 317(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी इन्दरगंज रोबिन जैन(रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पड़ाव़ निरीक्षक शैलेन्द्र भार्गव के नेतृत्व में थाना बल की टीम को थाना पड़ाव़ के अप0क्र0 93/26 धारा 303(2),317(5) बीएनएस में वांछित अज्ञात चोरों की पतारसी कर पकड़ने हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज चेक कर संदिग्धों को चिन्हित किया जाकर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

दौराने विवेचना थाना पड़ाव पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए फरियादी को हमराह लेकर आरोपी की तलाश की गई। सबसे पहले ऑटो चालक कपिल की तलाश की तो उसने बताया कि रंजीत उर्फ रशीद खांन निवासी वंशीपुरा मुरार ग्वालियर का आदमी मुझे आगरा से बैटरी लाने का बताया था और मेरे साथ ले जाकर कुशवाह मैरिज गार्डन हजीरा के पास कबाडी प्रताप किरार को मेरे दोस्त मुकेश निवासी मयूपुरा बिलारी जिला मुरादाबाद (उ.प्र.) के आधार कार्ड की कॉपी देने के बाद कबाडी वाले को यह विश्वास दिलाने पर कि यह बैटरी चोरी की नहीं है, फिर बैटरी 1800 रुपये में बेच दी है। तब थाना पड़ाव पुलिस द्वारा कबाडी वाले के यहां जाकर चोरी गई बैटरी एवं चोर रंजीत उर्फ रशीद खान निवासी वंशी पुरा मुरार ग्वालियर को अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस को आरोपी रंजीत के पास एक बैग भी मिला जिसे उसने आगरा(उ.प्र.) से चोरी किया था, जिसमें सोने के जेवरात, मेडिकल फाईल व कपड़े है।

आरोपी के कब्जे से एक बस की बैटरी तथा आगरा से चेरी किया गया बैग जिसमें सोने का मंगलसूत्र 12.4 ग्राम, कान के टॉप्स 3.7 ग्राम कुल 16 ग्राम कीमती लगभग 02 लाख 90 हजार रुपये का मशरूका जप्त किया।

थाना प्रभारी पड़ाव निरीक्षक शैलेन्द्र भार्गव, प्र.आर. सीताराम भदौरिया, राहुल राजावत, शिव कुमार यादव, नरेन्द्र तोमर, आकाश तोमर, राम भिलाला, आर. सुमित, शैलेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments