G News 24 : 15 को शक्ति स्वरूपा सम्मान समारोह में संभाग की 151 महिलाओं किया जाएगा सम्मानित !

 लायंस क्लब ग्वालियर एक्सीलेंस एवं एलिट प्ले स्कूल के द्वारा...

15 को शक्ति स्वरूपा सम्मान समारोह में संभाग की 151 महिलाओं किया जाएगा  सम्मानित ! 

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर एक्सीलेंस एवं एलिट प्ले स्कूल के द्वारा 15 अप्रेल 2026 को सांय 5 बजे शक्ति स्वरूपा सम्मान समारोह के अंर्तगत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने के साथ -साथ समाज के  प्रति भी हर प्रकार से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाली  संभाग की 151 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। 

उक्त आयोजन के बारे में सयुंक्त रूप से विस्तृत जानकारी देते हुए संस्था की संयोजक श्रीमती सुमन परिहार, लायंस क्लब के कौशलेन्द्र कौरव,सह -आयोजक आशीष सिंह चौहान आदि ने आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने के साथ -साथ समाज के  प्रति भी हर प्रकार से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के चलते इन सभी शक्ति स्वरूपा महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि इस प्रकार के आयोजन अन्य लोगों को समाज हित में अपनी जिम्मेदारियों को  ठीक से करने की प्रेरणा  देते है।  

Reactions

Post a Comment

0 Comments