G News 24 : एक महिला PCS अधिकारी और जिले के DM के बीच की लड़ाई अब खुलेआम सामने आई !

PCS राखी शर्मा ने एक भावुक वीडियो जारी कर जिलाधिकारी रमेश रंजन पर लगाए गंम्भीर आरोप ...

एक महिला PCS अधिकारी और जिले के DM के बीच की लड़ाई अब खुलेआम सामने आई !

फिरोजाबाद में एक महिला PCS अधिकारी और जिले के सर्वोच्च प्रशासनिक पद पर बैठे अधिकारी (DM) के बीच की लड़ाई अब खुलेआम सामने आ गई है। टूंडला की तहसीलदार राखी शर्मा ने एक भावुक वीडियो जारी कर जिलाधिकारी रमेश रंजन पर भ्रष्टाचार और मानसिक उत्पीड़न के संगीन आरोप लगाए हैं।

राखी शर्मा के मुख्य आरोप इस प्रकार हैं-

 iPhone और iWatch की डिमांड: तहसीलदार का आरोप है कि DM ने ओएसडी के माध्यम से उनसे साढ़े सात लाख रुपये का आईफोन और एप्पल वॉच की डिमांड की। 4 नवंबर 2024 की रात आगरा का एक शोरूम विशेष रूप से खुलवाकर यह फोन खरीदा गया, जिसका बिल और सबूत उनके पास हैं।

वेतन रोका गया: आरोप है कि भ्रष्टाचार में साथ न देने पर उनकी 8 महीने की सैलरी रोकी गई, जिसे उन्होंने कोर्ट के जरिए रिलीज कराया।

चरित्र हनन की कोशिश: महिला अफसर ने रोते हुए बताया कि अब उनके चरित्र पर सवाल उठाए जा रहे हैं और पुरानी पोस्टिंग (मथुरा) तक में उनके खिलाफ टीमें एक्टिव कर दी गई हैं।

 "अफसर बनकर भी सुरक्षित नहीं हूं"- PCS राखी शर्मा

सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑडियो/वीडियो में तहसीलदार एक पुलिस इंस्पेक्टर से बात करते हुए फूट-फूट कर रो रही हैं। उनका कहना है— "मैं भीख मांगती फिर रही हूं कि मेरी तहरीर ले लो। मुझे मेंटली हैरेस किया जा रहा है और मुझे बाहर निकलने में डर लग रहा है।" उनके पिता की तबीयत भी इस तनाव के कारण बिगड़ गई है।

DM की चुप्पी और जांच का दबाव

जहाँ एक तरफ तहसीलदार राखी शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस और वीडियो के जरिए अपनी बात रख रही हैं, वहीं जिलाधिकारी रमेश रंजन ने इस पूरे मामले पर फिलहाल चुप्पी साध रखी है। तहसीलदार का कहना है कि उन पर दबाव बनाने के लिए लेखपालों से उनके खिलाफ लेटरपैड पर लिखवाया जा रहा है।

प्रशासन और महिला सुरक्षा पर सवाल !

1. भ्रष्टाचार की सीमा: अगर एक मजिस्ट्रेट स्तर की अधिकारी को आईफोन जैसे उपहारों के लिए प्रताड़ित किया जा सकता है, तो आम जनता की क्या बिसात? क्या इस मामले की उच्च स्तरीय जांच (CBI या SIT) नहीं होनी चाहिए?

2. कैरेक्टर असेसिनेशन: किसी भी महिला अधिकारी को दबाने के लिए 'चरित्र हनन' का रास्ता अपनाना कितना सही है? क्या यह प्रशासनिक तंत्र की कमजोरी को नहीं दर्शाता?

3. अफसरों का डर: जब एक PCS अधिकारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है और सीएम से मदद मांग रही है, तो प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के दावों पर यह कैसी छाया है?

तहसीलदार राखी शर्मा के साहस को सपोर्ट करें और इस पोस्ट को शेयर करें ताकि यह आवाज मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) तक मजबूती से पहुँचे और निष्पक्ष जांच हो सके। 

पूर्व तहसीलदार राखी शर्मा का कहना है कि...

आईफोन देने वाली मैडम पूर्व तहसीलदार राखी शर्मा का कहना है कि जिले के DM ने OSD शैलेन्द्र शर्मा के माध्यम से तहसीलदार राखी से iPhone-15 प्रो-मैक्स और आई वॉच मंगाने का आदेश पहुंचाया था। आगरा में iphone का Croma शोरूम खुला रखा गया.तहसीलदार का ड्राइवर पहुंचा. करीब 1,71,790 रूपये का भुगतान हुआ. बिल कटा तहसीलदार के ड्राइवर राहुल कुमार के नाम पर.

उधर डीएम के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली तहसीलदार को अब पनिशमेंट भी मिल चुकी है. शासन ने तत्काल प्रभाव से इन्हें लखनऊ बुला लिया हैं. राखी के खिलाफ अनुशानात्मक कार्रवाई शुरू करते हुए राजस्व परिषद मुख्यालय अटैच किया गया है.

चलिए मान लेते हैं तहसीलदार डीएम पर गलत आरोप लगा रही हो हैं फिर साइबर क्राइम वाले कहाँ हैं. अरे उनके लिए तो दो मीनट का काम है तलाश करें कि मोबाइल कहां है ! उस आईफोन में अब तक कौन-कौन से सिम इस्तमाल किये गये है.बताइए हम विभागों में फैले भ्रष्टाचार की चर्चा करते हैं. यहां बड़ा अधिकारी छोटा अधिकारी से भ्रष्टाचार करता है गजब का सिंडिकेट फैला रखा है भाई?

Reactions

Post a Comment

0 Comments