G News 24गुरुग्राम में थाने के बाहर प्यार में धोका मिलने पर एक युवक ने खुद को आग लगाकर किया आत्मदाह ! :

 किसी भी रिश्ते में 'धोखा' जानलेवा हो सकता है, इसके प्रति सजग रहें...

गुरुग्राम में थाने के बाहर प्यार में धोका मिलने पर एक युवक ने खुद को आग लगाकर किया आत्मदाह !

गुरुग्राम के सेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले अंकित यादव का मौत से ठीक पहले रिकॉर्ड किया गया वीडियो सामने आया है। पेट्रोल छिड़कने और खुद को आग लगाने से पहले अंकित ने जो बातें कहीं, वे किसी भी पत्थर दिल इंसान को रुला देने वाली हैं।

अकेलापन: "मैं उस स्टेज पर खड़ा हूं, जहां मेरे पिता नहीं हैं और घरवाले दूर हैं। मैंने कभी शराब नहीं पी, लेकिन आज पी रहा हूं क्योंकि आज मेरा आखिरी दिन है।"

खर्च और देखरेख: अंकित ने भावुक होते हुए कहा कि उसने अपनी प्रेमिका को 3 साल तक अपने पास रखा, उसकी हर सुख-सुविधा का ख्याल रखा और सारा खर्चा उठाया। लेकिन अंत में उसे क्या मिला? उस पर पैसे चोरी करने का आरोप और पुलिस की शिकायत।

फंसाए जाने का डर: अंकित ने वीडियो में साफ कहा कि उसे झूठे केस में फंसाया जा रहा है और इसी अपमान से बचने के लिए वह 2 लीटर पेट्रोल लेकर आया है।

वो आखिरी पल

"नशे के चढ़ने का इंतजार है, क्योंकि मैं मरना चाहता हूँ"अंकित ने अपनी कार में बैठकर एक डिस्पोजल गिलास में कुछ दवाइयां और शराब दिखाते हुए वीडियो रिकॉर्ड करने के कुछ ही देर बाद अंकित अपनी कार से उतरा और थाने से महज 20 कदम दूर खुद को आग के हवाले कर दिया। वह अपनी प्रेमिका को 'बेटा' कहकर संबोधित कर रहा था, जो उनके रिश्ते की गहराई और उस भरोसे को दर्शाता है जो एक झटके में टूट गया।

समाज और रिश्तों पर कुछ गंभीर सवाल 

1. भावनात्मक शोषण: क्या किसी के प्यार और भरोसे का फायदा उठाकर उसे कानून के जाल में फंसाना सबसे बड़ी मानसिक क्रूरता नहीं है? अंकित का वीडियो क्या उस दर्द की गवाही नहीं देता?

2. कानूनी डर का फायदा: अक्सर विवाद होने पर 'चोरी' या 'परेशान करने' की शिकायत दर्ज करा दी जाती है। क्या ऐसे मामलों में पुलिस को तुरंत गिरफ्तारी या दबाव बनाने के बजाय दोनों पक्षों की काउंसलिंग नहीं करनी चाहिए?

3. युवाओं को संदेश: अंकित का कहना था कि वह 'अकेला' है। क्या हमें अपने दोस्तों और भाइयों से इस कदर जुड़ा रहना चाहिए कि वे खुद को कभी इतना अकेला न समझें कि मौत का रास्ता चुन लें? किसी भी रिश्ते में 'धोखा' जानलेवा हो सकता है, इसके प्रति सजग रहें।

Reactions

Post a Comment

0 Comments