G News 24 : MP में बड़ी घटना, शानू खान ने सोहन यादव पर किया हमला !

 मौत के बाद आक्रोशित भीड़ ने जलाई दुकान...

MP में बड़ी घटना, शानू खान ने सोहन यादव पर किया हमला !

खरगोन जिले के करही नगर में रुपए के लेन देन को लेकर हत्या का मामला सामने आया है. आरोपी शानू खान ने 15 साल के सोहन यादव पर हमला कर दिया. जिससे उनसकी मौत हो गई. खरगोन जिले के महेश्वर में आने वाले करही नगर में गुरुवार को बड़ी घटना हुई है. यहां पैसों के लेनदेन को को लेकर हुए विवाद में 15 साल के किशोर की हत्या कर दी गई. 

बताया जा रहा है की आरोपी शानू खान ने सोहन यादव पर लोहे की रॉड से हमला किया और उसके साथ जमकर मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई. सोहन के पेट में गंभीर चोट आई थी. वहीं आरोपी मामले के बाद फरार हो गया. जैसे ही इस घटना की जानकारी नगर के लोगों को लगी तो इलाके में तनाव बढ़ गया. आक्रोशित भीड़ ने रात करीब 8 बजे के आस पास आरोपी की दुकान में आग लगा दी. घटना के बाद पूरे नगर में पुलिस की तैनाती की गई है. 

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा 

घटना के बाद पुलिस तुरंत मामले में एक्टिव हुई और आरोपी शानू खान को रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया. वह घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया था. लेकिन पुलिस ने उसे शानू को पकड़ लिया है. सोहन की हत्या के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. मृतक के चचेरे भाई पप्पू यादव ने घटनाक्रम बताते हुए आरोपी को फांसी की सजा की मांग की है. परिजनों ने बेहरमी से सोहन की हत्या करने की बात कही है. बताया जा रहा है कि गुरुवार के सुबह 11 बजे के आसपास दोनों के बीच महज 100 रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था. 

सोहन को बेरहमी से पीटा 

पैसों को लेकर शुरु हुआ विवाद मारपीट में बदल गया. जहां शानू ने सोहन को बेरहमी से पीटा. उस पर लोहे की रॉड से इतनी जोर से हमला किया गया कि सोहन बुरी तरह से घायल हो गया. उसे गंभीर अंदरूनी चोटें आईं थी. घटना के बाद शानू मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोग उसे लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे. लेकिन डॉक्टरों ने उसे यहां मृत घोषित कर दिया. वहीं रात 8 बजे तक नगर की स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. आक्रोशित भीड़ ने करीब 8 बजे आरोपी शानू की दुकान में आग लगा दी और जमकर हंगामा किया. जिससे पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. 

करही नगर में पुलिस तैनात 

आरोपी की दुकान में आग लगाने के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया. पुलिस ने सूचना मिलते ही तत्काल नगर में फैल रहे तनाव को कम करने और फायर से आग पर काबू पाया है. घटना की सूचना मिलते ही एसपी रविन्द्र वर्मा खुद मौके पर मौजूद है. जबकि करही ओर आसपास के करीब चार थानों का पुलिस बल तैनात किया गया. पुलिस ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. वहीं शुक्रवार की सुबह से करही में पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस का कहना है कि माहौल शांतिपूर्ण एवं नियंत्रण में है. लेकिन पांच थाने बड़वाह ,सनावद , बलवाडा, महेश्वर और मंडलेश्वर का पुलिस बल तैनात किया गया है.

Reactions

Post a Comment

0 Comments