आर्थिक रूप से सशक्त होंगे किसान,जमीनों का मिलेगा न्याय संगत मुआवजा...
भू-अर्जन पर किसानों को अब 4 गुना मुआवजा मिलेगा,सरकार ने लिया निर्णय है : श्री पिरोनिया
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया ने मध्यप्रदेश की कैबिनेट द्वारा किसानों के हित में ऐतिहासिक निर्णय भू-अर्जन पर किसानों को चार गुना मुआवजा देने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताते हुए कहा कि सरकार के इस निर्णय से मध्यप्रदेश के किसान आर्थिक रूप से सशक्त होंगे और जमीनों का न्याससंगत मुलावजा भी मिलेगा। सरकार का यह निर्णय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की किसानों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है।
किसान हितों और विकास के बीच संतुलन स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगा जमीन अधिग्रहण का मुआवजा चार गुना करने का यह निर्णय। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक श्री पिरोनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मल्टीप्लिकेशन फैक्टर 1.0 से बढ़ाकर 2.0 कर दिया है, जिससे अब किसानों को उनकी भूमि के बदले बाजार दर का 4 गुना तक मुआवजा प्राप्त होगा। यह निर्णय संपूर्ण प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में लागू होगा, जबकि नगरीय सीमा में मुआवजा गुणन कारक यथावत 1.0 रखा गया है। उन्होंने कहा कि किसानों के प्रति संवेदनशील मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार के इस निर्णय से किसानों को उनकी जमीन का न्यायसंगत मूल्य मिलेगा और उनके आर्थिक सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी।
जमीन अधिग्रहण प्रक्रियाएं अधिक पारदर्शी होंगी, किसान भी आर्थिक रूप से सशक्त होंगे
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक श्री घनश्याम पिरोनिया ने कहा कि पिछले लगभग तीन वर्षों में 55,530 किसानों को विभिन्न परियोजनाओं के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित किया जा चुका है। सरकार का लक्ष्य इसे बढ़ाकर प्रतिवर्ष लगभग 20 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचाने का है। मुआवजे से जहां एक ओर किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, वहीं दूसरी ओर भूमि अधिग्रहण से जुड़ी प्रक्रियाएं अधिक पारदर्शी और संतुलित बनेंगी। सरकार के इस निर्णय से विकास और किसान हित के बीच संतुलन स्थापित करने में मदद मिलेगी। प्रदेश सरकार के इस निर्णय को “विकसित मध्यप्रदेश” की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे न केवल अधोसंरचना विकास को बल मिलेगा, बल्कि किसानों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।
किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता श्री घनश्याम पिरोनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी पार्टी का नारा है-सच्चा वादा-पक्का काम। हमारी सरकार जो कहती है करके दिखाती है। मध्यप्रदेश में सिंचाई का रकबा भी बढ़ता जा रहा है। किसान के लिए जीवन का सबसे बड़ा आसरा उसकी जमीन होती है। किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए कृषि के साथ पशुपालन और दूध उत्पादन पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। राज्य सरकार 16 विभागों को एक साथ जोड़कर योजनाएं तैयार कर कृषि कल्याण वर्ष मना रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय के लिए मैं एक बार पुनः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हृदय से आभार प्रकट करते हैं।


0 Comments