G News 24 : टीसीएस अमरावती में कांड में अब तक 180 लड़कियों से यौन उत्पीड़न का मामला उजागर !

 350 से अधिक अश्लील वीडियो,भड़के सांसद बोले- 'ऐसों को उबलते तेल में तलना चाहिए'...

टीसीएस अमरावती में कांड में अब तक 180 लड़कियों से यौन उत्पीड़न का मामला उजागर !

भगवा पार्टी की सरकार वाले महाराष्ट्र में कट्टरपंथियों को कानून का डर नहीं है, इसलिए हिंदू बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. नासिक के टीसीएस कांड के बाद अब अमरावती में 180 लड़कियों से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है.

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा में अयान अहमद और अन्य पर हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर यौन शोषण और ब्लैकमेल करने के आरोप लगे हैं. इस मामले में करीब 180 युवतियों के शोषण की बात सामने आई है. पीड़ित लड़कियों के करीब 350 अश्लील वीडियो वायरल किए जाने का दावा किया जा रहा है. यौन उत्पीड़न के इस जघन्य मामले को लेकर अमरावती के सांसद बवलंत बसंत वानखेड़े ने कहा, 'दोषियों को खौलते तेल में तल देना चाहिए, ऐसे पापियों के लिए फांसी की सजा भी कम होगी.'बलवंत वानखेड़े ने जी न्यूज़ से बात करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने पुलिस से मिलकर पत्र सौंपकर दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की है.

                                            गौर से पहचान कर लीजिए यही है tcs कांड के गुनहगार !

अमरावती में सियासी भूचाल

अमरावती का राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है. राजनीतिक दलों के नेता इस मामले में नजीर पेश करने वाली सजा की मांग कर रहे हैं. आरोपों का खुलासा होने के बाद उस नराधम के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग उठने लगी. इस मांग के तुरंत बाद नगर परिषद प्रशासन ने उस नराधम के घर पर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया है. इस जघन्य मामले पर अमरावती के कांग्रेस सांसद बलवंत वानखड़े ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'इस नराधम को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए, फांसी की सजा भी इस पाप के लिए कम पड़ेगी.'

अब तक चार गिरफ्तार

पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल ये चारों आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं और कुछ आरोपियों ने अपराध कबूल किया है.

बीजेपी सांसद ने भी खोला मोर्चा

परतवाड़ा में मुस्लिम युवकों द्वारा लड़कियों को प्रेम के जाल में फंसाकर यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेल करने के खुलासे से अमरावती में सियासी भूचाल आ गया है. इस गंभीर मामले की गहन जांच करके, आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग बीजेपी नेता और सांसद अनिल बोंडे ने भी की है. 

वहीं इस पूरे मामले पर बड़नेरा के विधायक रवी राणा ने कहा कि ऐसे क्रूर और घृणित करने वाले सारे आरोपियों को उम्रकैद होनी चाहिए. वरना आरोपी को हमारे हवाले कर दो, हम उसका बंदोबस्त कर देंगे. 

परतवाड़ा के युवकों का एमआईएम पार्टी से संबंध सामने आने के बाद एमआईएम ने मोहम्मद तनवीर का निलंबन पत्र जारी कर दिया है.

Reactions

Post a Comment

0 Comments