Random Posts

header ads
header ads

G News 24 : संभाग की विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहीं 151 महिलाओं किया गया सम्मानित !

 15 को शक्ति स्वरूपा सम्मान समारोह में ...

संभाग की विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहीं 151 महिलाओं किया गया सम्मानित !

ग्वालियर। ग्वालियर। लायंस क्लब एक्सीलेंसी, ग्वालियर द्वारा दिनांक 15 अप्रैल 2026 (बुधवार) को एक गरिमामय महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 151 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी कृष्णामृतानंद (सचिव, रामकृष्ण मिशन आश्रम, ग्वालियर) स्वामी पीठाधीश्वर श्री महंत रामसेवक दास जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती मंजू दीदी (भाजपा महिला प्रदेश कार्य समिति),श्रीमती खुशबू गुप्ता, श्रीमती समीक्षा गुप्ता (पूर्व महापौर, ग्वालियर), डॉ. मनोज कौरव, श्री हरिओम गौतम,  श्रीमती वंदना भूपेंद्र प्रेमी, श्रीमती रेशु राजावत (जिला मंत्री, भाजपा महिला मोर्चा) एवं सुश्री विजेता सिंह चौहान (नोडल अधिकारी, ग्वालियर) की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का धर्मेंद्र ख्याति सेंगर एवं सुश्री श्रेया गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए तथा समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। सम्मानित महिलाओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम का सफल आयोजन लायंस क्लब एक्सीलेंसी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग से संपन्न हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। लायंस क्लब एक्सीलेंसी की लायन पूनम परिहार ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments