इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से परिवार के साथ-साथ क्षेत्र का नाम भी रोशन हुआ है...
97% अंक लाकर बिटिया ने बढ़ाया मान, माता-पिता के चेहरे खुशी से खिले !
ग्वालियर | सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होते ही पूरे शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। हर घर में बच्चों के रिजल्ट को लेकर उत्सुकता रही। जहां कुछ अभिभावकों को निराशा हाथ लगी, वहीं अधिकांश घरों में खुशी का माहौल रहा।
इसी कड़ी में ग्वालियर की कामिल कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा कृषी दुबे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। जैसे ही परिणाम सामने आया, उनके माता-पिता के चेहरे खुशी से खिल उठे।
खास बात यह रही कि कृषी दुबे ने परिणाम आने से पहले ही अपने माता-पिता सिद्धि दुबे और आकाश दुबे को अच्छे अंकों को लेकर आश्वस्त कर दिया था, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से परिवार के साथ-साथ क्षेत्र का नाम भी रोशन हुआ है।

0 Comments