बिहार की राजनीति में बड़ा दिन...
राज्यसभा जा सकते हैं नीतीश, कुछ घंटों में तस्वीर होगी साफ !
बिहार में जेडीयू नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे या नहीं, इस पर तस्वीर आज साफ हो जाएगी. सूत्रों का कहना है कि नीतीश कुमार आज राज्यसभा चुनाव में आखिरी दिन नामांकन दाखिल कर सकते हैं. उनके बेटे के बिहार की राजनीति में एंट्री की भी संभावना है. उन्हें बिहार में डिप्टी सीएम बनाए जाने के कयास भी लगाए जा रहे हैं.
नीतीश कुमार के केंद्र में जाने के बाद मुख्यमंत्री पद बीजेपी के खाते में जा सकता है. बिहार की राजनीति में पिछले दो दशकों से नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री रहे हैं. ईबीसी वर्ग में गहरी पैठ के साथ उन्हें सुशासन बाबू भी कहा जाता है. महागठबंधन के साथ 2-3 वर्षों का साथ छोड़ दें तो बीजेपी और जेडीयू का गठबंधन बिहार की सत्ता में रहा है, हालांकि कमान हमेशा नीतीश कुमार के हाथों में रही है.
बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर चुनाव
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की संभावना के बीच जदयू के कुछ नेता भी मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे थे. नीतीश कुमार और बेटे निशांत के समर्थन में नारे लगाए गए. नीतीश कुमार के पुत्र निशांत जल्द ही सक्रिय राजनीति में आने सकते हैं.
नीतीश कुमार 11.30 बजे के करीब दाखिल कर सकते हैं नामांकन
नीतीश कुमार आज 11.30 बजे नामांकन दाखिल कर सकते हैं. बीजेपी के सूत्रों ने नीतीश कुमार के पद छोड़ने की स्थिति में नए मुख्यमंत्री को लेकर चुप्पी साध रखी है. सूत्रों ने कहा कि इस तरह का फैसला केवल दिल्ली स्थित उनके शीर्ष नेतृत्व द्वारा ही लिया जा सकता है.
जदयू नेता और बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाने के विकल्प पर विचार कर रहे हैं. चौधरी का यह बयान राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल होने से ठीक एक दिन पहले आया है. पिछले सप्ताह 75 वर्ष के हुए नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं.मुख्यमंत्री ही अंतिम निर्णय लेंगे.










0 Comments