G News 24 : भाई दूज पर भाई की लंबी उम्र के लिए बहनें भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां !

 भाई-बहन के जीवन पर नकारात्‍मक असर डालती हैं इसलिए... 

भाई दूज पर भाई की लंबी उम्र के लिए बहनें भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां !

5 मार्च को भाई दूज पर्व है और इस दिन बहन भाई को टीका लगाकर उनकी लंबी उम्र की दुआ करती हैं. लेकिन इसके लिए जरूरी है कि वे ऐसी गलतियों से बचें, जो भाई-बहन के जीवन पर नकारात्‍मक असर डालती हैं.  

होली के अगले दिन भाई दूज मनाते हैं. मान्‍यता है कि भाई दूज के दिन बहन भाई को तिलक लगाए, उसे प्रेम से भोजन कराए उसकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करे तो भाई को अकाल मृत्‍यु का भय नहीं रहता है. दीवाली, होली और रक्षाबंधन, तीनों त्‍योहारों के बाद भाई दूज पर्व मनाया जाता है. 

साल 2026 में 4 मार्च को होली थी और अब आज 5 मार्च को भाई दूज है. आज भाई दूज पर टीका लगाने के लिए सबसे शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 09 से दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक रहेगा. वैसे सुबह 9 बजे के बाद से ही बहनें, भाईयों को टीका लगा सकती हैं. लेकिन टीका लगाने से पहले वे कुछ जरूरी बातें जान लें, वरना नुकसान हो सकता है. साथ ही भाई दूज पूजा का पूरा फल भी नहीं मिलता है. 

भाई दूज के दिन इन बातों का रखें विशेष ध्‍यान  ...

  1. - सबसे पहले तो स्‍नान करके, साफ कपड़े पहनें और फिर पूजा करें. भगवान का श्रृंगार करके उन्‍हें तिलक लगाएं. अक्षत, हल्‍दी, चंदन आदि अर्पित करें. भोग लगाएं, दीपक जलाएं आरती करें. इसके बाद ही भाई को तिलक लगाएं. 
  2. - भाई दूज के दिन भाई और बहन दोनों ही काले रंग के कपड़े ना पहनें. कम से कम भाई दूज की पूजा और तिलक लगाते समय तो ये गलती ना करें. 
  3. - शाम को भाई दूज की पूजा करने से बचें. यदि अभिजीत मुहूर्त में तिलक नहीं कर पा रहे हैं तो सुबह जल्‍दी भाई दूज मना लें. 
  4. - यदि भाई दूर रहता है, तो उसकी तस्‍वीर को तिलक लगाएं. आरती करें और उसे फोन पर आशीर्वाद दें. लेकिन भाई दूज जरूर मनाएं, ऐसा करने से भाई कई बलाओं से बचता है. 
  5. - इस दिन काले रंग का तिलक या बिंदी भी ना लगाएं. यह अशुभ माना जाता है. 
  6. - गलती से भी भाई-बहन किसी भी स्थिति में झगड़ा या विवाद ना करें. इससे नकारात्‍मकता बढ़ती है. बेहतर होगा कि भाई-बहन मिलकर पहले भगवान की पूजा करें, फिर प्रेम से भाई दूज मनाएं. मिठाइयां-पकवान खाएं. 
  7. - भाई अपनी बहन के पैर छूकर आशीर्वाद लें और उन्‍हें प्रेम व सम्‍मान से भेंट दें. अपनी सामर्थ्‍य अनुसार तोहफे दें और रक्षा करने का वचन दें. 
  8. - भाईदूज के दिन यमराज और यमुना जी की पूजा कर दीपदान करना बहुत शुभ होता है. साथ ही जरूरतमंदों को दान दें. 


Reactions

Post a Comment

0 Comments