G News 24 : सरकार द्वारा पत्रकारों की लगातार अनदेखी पर, हनुमान जी के समक्ष किया सद्बुद्धि हवन !

 ग्वालियर में  प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के सदस्यों के द्वारा...

सरकार द्वारा पत्रकारों की लगातार अनदेखी पर, हनुमान जी के समक्ष किया सद्बुद्धि हवन !

ग्वालियर। पत्रकार हितो की लड़ाई के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले संगठन प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के सदस्यों के द्वारा मध्य प्रदेश सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र लागू करवाने एवं सरकार पत्रकारों के हित सही निर्णय ले। इसके लिए संगठन के लोगों ने सरकार को सद्बुद्धि मिले इसी उद्देश्य से सुंदरकांड पाठ के साथ सद्बुद्धि हवन का आयोजन किया। 

 प्रेस मीडिया पत्रिका कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह पवैया की मार्गदर्शन में पत्रकार चिंता हरण हनुमान जी की शरण में पहुंचकर सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर सदबुद्धि हवन का भी आयोजन किया गया। प्रेस मीडिया संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह पवैया ने कहा कि जब इस समय पत्रकार न गर्मी, न सर्दी, न बारिश देखता है अपनी जान जोखिम में डालकर खबरों को कवर करता है नेताओं को कवर करता है समाज सेवी संगठनों को कवर करता है लेकिन मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पत्रकारों की अनदेखी कर रही है। 

प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के  सदस्यों एवं सम्मानित पत्रकार साथियों के साथ  चिंता हरण हनुमान मंदिर उनकी शरण में आए हैं और इस आयोजन को किया है। यह  सुंदरकांड पाठ और सद्बुद्धि हवन कर सभी  पत्रकार साथियों के द्वारा हनुमान जी महाराज से प्रार्थना की है कि मध्य प्रदेश सरकार हम पत्रकरो के बारे में विचार करें और पत्रकार  सुरक्षा कानून लागू करें।  मध्य प्रदेश सरकार सुरक्षा कानून लागू नहीं कर पाती है तो हम सभी पत्रकार आगे की रूपरेखा तैयार कर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन भी करेंगे। 

सदबुद्धि हवन शहर के सुप्रसिद्ध भागवताचार्य रामबरन शास्त्री महाराज एवं आचार्य विनय कृष्ण शास्त्री जी महाराज के द्वारा मंत्र उच्चारण की ध्वनि से सद्बुद्धि यज्ञ किया गया। इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्र का साथियों के द्वारा पूर्ण आहुति देकर चिंता हरण हनुमान महाराज से कहा कि महाराज आप हमारी चिंता करें और मध्य प्रदेश सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करें। 

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू नहीं हुआ तो विधानसभा स्तर पर विधायकों की खबरों को कवरेज करना बन्द करेंगे- पत्रकार राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र पवैया 

Reactions

Post a Comment

0 Comments