G News 24 : बिहार में सभी पांच सीटों पर NDA की जीत,ओडिशा और हरियाणा के भी खुलेंगे पत्ते !

 राज्यसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी...

बिहार में सभी पांच सीटों पर NDA की जीत,ओडिशा और हरियाणा के भी खुलेंगे पत्ते !

राज्यसभा की 11 सीटों के लिए सोमवार को वोटिंग हुई. जिसके बाद वोटों की गिनती जारी है. हरियाणा, बिहार और ओडिशा में कुल 11 सीटों के लिए वोटिंग हुई. राज्यसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी, बिहार में सभी पांच सीटों पर NDA की जीत; ओडिशा और हरियाणा के भी खुलेंगे पत्ते  

हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान सोमवार (16 मार्च)  को शाम 5 बजे समाप्त हो गया है. मतदान के बाद वोटों की गिनती की जा रही है. मतगणना के बीच बिहार में सभी पांच राज्यसभा सीटों के परिणाम सामने आ गए हैं. बिहार की पांचों राज्यसभा सीटों पर एनडीए के प्रत्याशियों की जीत हुई है. बिहार में जिन एनडीए प्रत्याशियों की इस चुनाव में जीत हुई है, उनमें नीतीश कुमार, रामनाथ ठाकुर, नितिन नबीन, उपेंद्र कुशवाहा, शिवेश कुमार शामिल हैं. 

दरअसल, जिन सीटों के लिए मतदान हुए, वहां पर अप्रैल में राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. माना जा रहा है इन चुनावों के बाद बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को राज्यसभा यानी उच्च सदन में अपने 130 सीटों के बहुमत को मजबूत करने में मदद मिलेगी.  

बिहार में चार MLA ने नहीं किया मतदान 

बिहार राज्यसभा चुनाव में दिलचस्प नजारा देखने को मिला है. यहां पर महागठबंधन को कड़ा झटका लगा है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस गठबंधन के चार विधायकों ने वोटिंग से दूरी बना ली. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, आरजेडी के फैसल रहमान ने मतदान नहीं किया. इसके अलावा कांग्रेस के विधायक मनोहर प्रसाद, सुरेंद्र कुशवाहा और मनोज विश्वास ने भी मतदान से दूरी बना ली है. 

ओडिशा में मतदान के दौरान बवाल 

उधर, आज ओडिशा में भी चार राज्यसभा सीटों के लिए मतदान हुआ. इस दौरान भारी हंगामा देखने को मिला. यहां पर पोलिंग बूथ पर ही बीजेपी और बीजेडी के विधायकों के बीच हाथापाई हो गई, जिस कारण माहौल गरमा गया. हालांकि, स्थिति को किसी तरीके से नियंत्रित किया गया. ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में मैंने आपमें से ज़्यादातर लोगों से BJP और उसके सहयोगियों के बारे में बात की है कि वे किस तरह की 'हॉर्स ट्रेडिंग' (खरीद-फरोख्त) करेंगे. उन्होंने ऐसे कई लोगों को इकट्ठा कर लिया है जिन्होंने उन्हें वोट दिया था. उनमें से ज़्यादातर लोगों का आपराधिक इतिहास रहा है. 

26 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए 

बता दें कि देश में कुल 11 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर इलेक्शन होने थे, लेकिन 37 सीटों में से 26 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं. राजनीतिक पार्टियों के बीच सहमति या फिर संख्याबल के कारण कई राज्यों में चुनावी मुकाबला नहीं देखने को मिला. वहीं, बची 11 राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी है. जहां जहां आज राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई, उनमें बिहार की पांच, ओडिशा की चार और हरियाणा की दो सीटें शामिल हैं. 

Reactions

Post a Comment

0 Comments