G News 24 : माफिया अतीक अहमद के बेटे आवान अहमद की कार एक्सीडेंट में हुई मौत !

 झांसी जेल में बंद बड़े भाई से मिलने जा रहा था, सड़क हादसे में गई जान...

माफिया अतीक अहमद के बेटे आवान अहमद की कार एक्सीडेंट में हुई मौत !

झांसी। झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद और उसके साथी सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। प्रयागराज से झांसी जेल में बंद बड़े भाई अली अहमद से मिलने जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में मोहम्मद जैद, उमर समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार को कब्जे में ले लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद और उसका साथी सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा पूंछ थाना क्षेत्र में हाईवे पर हुआ। जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

इसी दौरान पूंछ थाना क्षेत्र में हाईवे पर कार डिवाइडर से टकरा गई हादसे में आबान अहमद समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई मृतक आबान अहमद की पहचान अतीक अहमद के बेटे के रूप में हुई है। हादसे में घायल लोगों में मोहम्मद जैद और उमर समेत तीन लोग शामिल हैं। 

हादसे की सूचना मिलते ही पूंछ थाना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी । हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को भी कब्जे में ले लिया है। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments