G News 24 : प्रदेश के समृद्ध व ऐतिहासिक पर्यटन को प्रचारित करने निकली महिला बाइकर्स का हुआ भव्य स्वागत !

 भोपाल से खजुराहो तक की 1,400 किमी लंबी बाइक ट्रेल पर निकली हैं,25 महिला बाइकर्स...

प्रदेश के समृद्ध व ऐतिहासिक पर्यटन को प्रचारित करने निकली महिला बाइकर्स का  हुआ भव्य स्वागत !

बाइक राइडर्स समूह में भोपाल की 8, मुम्बई और नागपुर की 5-5 तथा ग्वालियर, बैंगलोर कोलकाता, पुणे और नोएडा की एक-एक महिला राइडर शामिल 13 मार्च को भोपाल में होगा टूर का समापन

ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को मुख्यमंत्री निवास से सुबह 9 बजे ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ के तीसरे संस्करण को फ्लैग ऑफ किया । प्रदेश के समृद्ध व ऐतिहासिक पर्यटन गंतव्यों को देश-दुनिया में प्रचारित करने के उद्देश्य से 25 महिला सुपर बाइकर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ के पिछले दो संस्करणों की सफलता के बाद, महिला सशक्तिकरण, स्वतंत्रता एवं विरासत का यह 7 दिवसीय आयोजन भोपाल से खजुराहो तक लगभग 1,400 किलोमीटर लंबी बाइक ट्रेल को पूरा करेगा।  

भोपाल से शुरू होकर यह 7-दिन की यात्रा सांची, उदयगिरि, चंदेरी होकर दिनांक 10/3/2026 को ग्वालियर स्थित होटल तानसेन रेजिडेंसी mpt पहुची जहा उन्होंने मितावली पढ़ावली पुरातात्विक स्थान एवं विश्व प्रसिद्ध ग्वालियर का किला भ्रमण किया एवं लाइट एंड साउंड शो काआनंद लिया

जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद् की टीम  एवं मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की टीम द्वारा इनका भव्य स्वागत किया गया, इस अवसर पर मुख्य रूप से  MPSTDC के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री नितिन कटारे जी नोडल अधिकारी DATCC ग्वालियर श्री अनुपम शर्मा, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे इन्होंने ग्वालियर पुरातात्विक स्थल एवं पर्यटन स्थल के बारे में विस्तृत से जानकारी प्रदान की

भोपाल से शुरू होकर यह 7-दिन की यात्रा सांची, उदयगिरि, चंदेरी, शिवपुरी, कूनो, ग्वालियर, दतिया, ओरछा और खजुराहो से होते वापस भोपाल में 13 मार्च को समाप्त होगी। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के इस कदम से राज्य की ऐतिहासिक और पुरातात्विक विरासत को प्रमुखता देगा, साथ ही मध्य प्रदेश को महिलाओं के लिए सुरक्षित और समृद्धिशाली पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित किया जाएगा। यह अभियान कम-ज्ञात स्थलों का प्रचार करेगा, रूरल टूरिज्म सर्किट्स को मजबूत करने और राज्य भर में रिस्पॉन्सिबल ट्रैवल को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम बनेगा।

महिला बाइकिंग टूर का नेतृत्व मुंबई की 62 वर्षीय डॉ. नीता कर रही हैं...

इस ग्रुप में भोपाल की सारा खान, राजनंदिनी, दिव्या रमन, मयूरी सोनी, दिशा राकेशीय, उन्नति चौरसिया, सेजल कुशवाहा, महक बाथम, ग्वालियर की शबनम बानो शामिल हैं। इनके साथ मुंबई की हेतल उपाध्याय, माधुरी नायक, मधु हेलचल, तनु प्रिया, रिद्धि, बेंगलुरु की सोना प्रियदर्शनी, कोलकाता की सायंती घोष, पुणे की कल्याणी पोटेकर, नागपुर की डॉ. प्रियंका रुक्मणी, रुचिका मेघे, एकता खेते, मैथिली सिंह, पल्लवी देशमुख, नोएडा की डॉ. सुमित और संभाजी नगर (महाराष्ट्र) की कविता जाधव शामिल हैं।

Reactions

Post a Comment

0 Comments