संपत्तिकर जमा नहीं करने और बकायादारों की सूची में ....
माधवराव सिंधिया का भी नाम, उन पर 33.32 लाख का संपत्तिकर बकाया !
ग्वालियर। नगरनिगम ने संपत्तिकर की वसूली के लिये बड़े बकायेदारों की सूची जारी की गयी है। यंू तो इस सूची में शहर के प्रतिष्ठित और सरकारी कार्यालय के नाम भी शामिल है। इन्हीं में से एक नाम ऐसा भी है जिसने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल पैदा कर दी है। यह नाम ग्वालियर के सिंधिया परिवार का है। जिन पर नगरनिगम की सूची में लाखों रूपये का संपत्तिकर बकाया दर्शाया गया है। इस बात को लेकर कांग्रेस का कहना हैकि आखिर महल और उससे जुड़ी हुई संपत्तियों पर वसूली क्यों नहीं की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर नगरनिगम के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जायेगी।
जारी सूची में शासकीय संस्थान भी शामिल है। जिन पर करीब 3सौ करोड़ रूपये शेष है। उन्होंने अभी तक नगरनिगम को संपत्ति कर के नाम पर कोई राशि जमा नहीं की है। सूची में एक नाम माधवराव सिंधिया का भी है। उनके नाम के आगे 33 लाख 32 हजार 719 रूपये की बकाया राशि लिखी है। इस सूची में जीवाजी क्लब रोड स्थित 193 कटरोताल के सामने का भी जिक्र किया गया है। जिसकी संपत्तिकर आईडी 1002732779 लिखा हुआ है।
जयविलास पैलेस से टैक्स जमा हुआ क्या-पार्षद
6 मार्च को हुई नगरनिगम की परिषद की बैठक में भी कांग्रेस पार्षद प्रमोद खरे ने भी यह मुद्दा उठाया था, उन्होंने कहा था कि कटोराताल के सामने बनी दुकानों का टैक्स आया है क्या, जयविलास पैसे का टैक्स आया है क्या, शहर में ऐसी कई संपत्तियां है जिनका टैक्स नहीं आया है। लेकिन आप ऐसी संपत्तियों पर नहीं बोलना चाहते हो। इस पर जवाब दिया गया है कि अगर कांग्रेस पार्षद के पास जानकारी है तो बता दें कि महल से टैक्स नहीं आ रहा या और कहां के टैक्स नहीं आ रहे तो उनकी पूर्ति की जाये। आपको बता दें कि ग्वालियर नगरनिगम द्वारा जारी सूची में इसके अलावा भी कई ऐसे नाम है। जिनमें कई शासकीय कार्यालय भी शामिल है। जिन्होंने अपने सेवाकर अभी तक जमा नहीं किये हैं।










0 Comments