नवनिर्मित अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय का भी किया अवलोकन ...
SIR कार्य को निष्ठापूर्वक पूर्ण करने पर कलेक्टर बीएलओ से हुईं रूबरू हुई कलेक्टर
ग्वालियर। मतदाता पुनरीक्षण कार्य एसआईआर के समापन अवसर पर सागरताल जलालपुर रोड स्थित संयुक्त अनुविभागीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान बीएलओ से रूबरू हुईं। साथ ही SIR का कार्य निष्ठापूर्वक पूर्ण करने पर उन्हें बधाई दी।
मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के समापन पर सागरताल जलालपुर रोड स्थित संयुक्त अनुविभागीय कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान शामिल हुईं। इस अवसर पर कलेक्टर ने बीएलओ से चर्चा की और उनका अनुभव जाना। कर्मचारियों द्वारा एसआईआर कार्य को बेहतर तरीके से पूर्ण करने पर सभी को बधाई दी।
इसके बाद वहां पर सहभोज का आयोजन हुआ, जिसमें कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान ने बीएलओ के साथ बैठकर भोजन किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सी बी प्रसाद, एसडीएम प्रदीप कुमार शर्मा, अपर आयुक्त नगर निगम प्रदीप तोमर, मुनीष सिकरवार सहित तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने नवनिर्मित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने राजस्व अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।










0 Comments