उदयपुर मुरार ग्वालियर की बंजर पहाड़ी अब बन चुकी है पर्यटन स्थल...
BSF के पूर्व अधिकारी गोल्डन जुबली उत्सव मनाने पहुंचे नीम पर्वत !
ग्वालियर। मंगलवार को नीम शीशम पर्वत पर्यटन स्थल उदयपुर मुरार ग्वालियर पर सीमा सुरक्षा बल से पूर्व अधिकारी 1976 AC DE 8 बेच के अधिकारी परिवार सहित गोल्डन जुबली मनाने नीम शीशम पर्वत पर्यटन स्थल पर पहुंचे। वहां देशी चूल्हे पर स्वादिष्ट भोजन भी बना जिसका सभी ने मिलकर भरपूर आनंद लिया। इस ठेठ देसी भोजन में बाजरा की खीर, बाजरा की रोटी, मक्का की रोटी, मिक्स रोटी, बैगन का भर्ता कढ़ी, पच मेल दाल का देहाती अंदाज में खूब पसंद किया। गोल्डन जुबली उत्सव को यादगार बनाने के लिए वृक्षारोपण भी किया।इस दौरान अर्जुन, हरश्रृंगार, अमलतास, अशोक, अंजीर, बेहड़, के पौधे लगाए।
जयेंद्र सिंह राणा ने सभी अधिकारियों का गाय के गोबर से बनी माला पहना कर स्वागत किया। नीम पर्वत पर्यटन स्थल उदयपुर मुरार ग्वालियर की फोटो फ्रेम भेट सरूप यादगार भेट किया।
सुरेन्द सिंह यादव, बुद्ध सिंह, जितेंद्र सिंह कुशवाहा, संतोष परिहार, दीक्षित जी, पहलवान सिंह , मंसाराम , हरेंद्र राणा , संजय सिंहराज, मुस्कान, जीतू राणा , डॉ रूप सिंह राणा आदि उपस्थित रहे।










0 Comments