G News 24 : सम्पत्तिकर वसूली के लक्ष्य की पूर्ति के लिए,विशेष कर वसूली शिविर का आयोजन आज

 शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगाया जाएगा...

सम्पत्तिकर वसूली के लक्ष्य की पूर्ति के लिए,विशेष कर वसूली शिविर का आयोजन आज 

ग्वालियर। सम्पत्तिकर वसूली के लक्ष्य की पूर्ति के लिए कॉलोनियांे, मार्केट, मल्टीयों तथा विभिन्न स्थानों पर संपत्ति कर वसूली शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से ऐसे रहवासी जिनके पास भवन की रजिस्ट्री नहीं है केवल नोटरी है या काबिज है उनके लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें वह काविज की रसीद पर संपत्ति कर जमा करा सकते हैं। 

अपर आयुक्त  मुनीष सिकरवार ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार वर्ष 2025-26 के लंबित सम्पत्तिकर वसूल किए जाने हेतु कॉलोनियों, मार्केट आदि जगहों पर कैंप आयोजित कर सम्पत्तिकर जमा कराया जा रहा है।  जिसके तहत आज शनिवार 21 फरवरी 2026 को विभिन्न स्थानों पर सम्पत्तिकर शिविर आयोजित किए जाएगें। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगाया जाएगा।

सम्पत्तिकर शिविर जिसमें वार्ड 7 के लिए सती विहार कॉलोनी मुर्गी पार्क माता मंदिर के पास, वार्ड 20 के लिए सुमेर लेगेसी प्लाजा भिण्ड रोड, वार्ड 27 के लिए स्वामी प्लाजा के पास सदर बाजार मुरार, वार्ड 21 के लिए सरला फार्म रोड गोले का मंदिर, वार्ड 22 सुरेश नगर चौराहा स्टेट बैंक के पास, वाड्र 23 के लिए पालिया चक्की के पास भीम नगर कॉलोनी, वार्ड 24 के लिए माधवराव सिंधिया इन्क्लेव, वार्ड 57 के लिए इंदरगंज चौराहा ओल्ड हाईकोर्ट के सामने, वार्ड 58 के लिए संस्कार गार्डन चेतकपुरी रोड, वार्ड 59 के लिए ग्रीन साउथ एवेन्यू पार्क वाला मंदिर शिवपुरी लिंक रोड, वार्ड 15 के लिए राठौर चौक, वार्ड 29 के लिए मंशापूर्ण हनुमान मंदिर दर्पण कॉलोनी, वार्ड 4 के लिए गालव नगर, वार्ड 1 केलिए नटखट हनुमान मंदिर लक्ष्मीपुरम, वार्ड 5 के लिए कोयला वाले हनुमान मंदिर वाली गली हंस शिक्षा पीठ स्कूल के पास अकबरपुर, वार्ड 8 चौडे के हनुमान मंदिर के पास, वार्ड 61 मॉडल टॉउन सहित अन्य स्थानों पर भी सम्पत्तिकर शिविर आयोजित किए जाएगें। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments