G News 24 : खुले में कुर्बानी और प्रतिबंधित पशुओं पर रोक लगा दी गई है,आदेश नहीं माना तो सख्‍त सजा मिलेगी !

 बकरीद को लेकर अलर्ट पर योगी सरकार...

खुले में कुर्बानी और प्रतिबंधित पशुओं पर रोक लगा दी गई है,आदेश नहीं माना तो सख्‍त सजा मिलेगी !

देशभर में बकरीद गुरुवार को मनाई जाएगी. इससे पहले ही उत्‍तर प्रदेश में सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिये गए हैं.उत्‍तर प्रदेश में बकरीद पर खुले में कुर्बानी और प्रतिबंधित पुशओं की कुर्बानी पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. सीएम योगी के इस आदेश के बाद लखनऊ से नोएडा तक प्रशासन अलर्ट मोड में है.

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि सड़कों पर बैठकर नमाज न पढ़ी जाए. खुले में कुर्बानी और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर भी कड़ी निगरानी रखने के निर्देश जारी किये गए हैं. ऐसे में हर जिले, हर संवेदनशील इलाके पर प्रशासन कड़ी निगरानी कर रहा है, ताकि किसी भी तरह की अराजकता को होने से पहले ही रोका जा सके.  

लखनऊ में PAC और RRF का फ्लैग मार्च

राजधानी लखनऊ के पश्चिमी इलाके में पुलिस के अधिकारियो नें स्थानीय पुलिस, PAC बल और RRF फ़ोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया. यह फ्लैग मार्च बाजारों और आबादी वाले इलाकों मे किया गया और लोगो मे सुरक्षा का भाव और लोगो को जागरूक रहने के लिए किया गया. बकरीद से पहले पुलिस अफसरों का फ़ोर्स के साथ ये फ्लैग मार्च CM योगी की सख्त अपील के बाद हुआ है.

वाराणसी में पुलिस की चेतावनी- न हो प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी 

वाराणसी में बकरीद से पहले अल्पसंख्यक बहुल्य इलाके में भारी संख्या में फ्लैग मार्च करने पुलिस फोर्स पहुंची. इस दौरान पुलिस ने पैदल गश्त के साथ ही चेतवानी दी की न ही प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी होगी और न ही सार्वजनिक स्थल पर नमाज पढ़ी जाएगी. ऐसे में पुलिस मुस्लिम बहुल इलाकों में कड़ी निगरानी कर रहा है. सीसीटीवी कैमरों से भी इलाकों पर नजर रखी जा रही है. पुलिस के साफ निर्देश हैं कि प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी दी, तो सख्‍त सजा भुगतनी पड़ सकती है.  

कानपुर में पुलिस की अपील- आपसी सौहार्द बनाए रखें, वरना... 

​कानपुर शहर की सड़कों पर भी पुलिस और 'रैपिड एक्शन फोर्स' ने फ्लैग मार्च निकाला. संवेदनशील इलाकों और धार्मिक स्थलों के पास गश्त लगा कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा. अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों और धर्मगुरुओं से मिल कर अपील की है कि त्योहार को उसकी रवायत और आपसी सौहार्द के साथ मनाया जाए. पुलिस ने साफ कर दिया है कि फेसबुक, व्हाट्सएप या इंस्टाग्राम पर अफवाह फैलाने वालों की अब खैर नहीं. अगर किसी ने भी अफवाह फैलाई और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ सख्‍त कदम उठाए जाएंगे. 

ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में किया फ्लैग मार्च 

​ग्रेटर नोएडा में आगामी त्यौहार बकरीद को देखते हुए जिले में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है. पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा रहा है. डीसीपी, एडीसीपी और ACP ने भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च और फुट पेट्रोलिंग की. नोएडा में पार्कों और मस्जिदों के पास भी कड़ी निगरानी हो रही है. 

काशीपुर के मोहल्ला अल्ली खां में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला. इस फ्लैग मार्च से साफ संदेश दिया गया कि अगर किसी ने शांति व्यवस्था को चुनोती दी गई तो उसकी खैर नहीं. ACP की ओर से निकाले गए फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की. बदायूं जिले में बकरीद की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. डीएम, एसएसपी ने सहसवान ने एसपी सिटी और CO सिटी ने पुलिस फोर्स के साथ शहर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. साथ ही लोगों से त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की.

Reactions

Post a Comment

0 Comments