G News 24 : हिन्दू बनकर शहर में घूम रहे जफर को हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्त्ताओं ने किया पुलिस के हवाले !

 तन पर भगवा, माथे पर तिलक और गले में रद्राक्ष की माला,पहने महाकाल मंदिर में घूम रहा था जफर...

हिन्दू बनकर शहर में घूम रहे जफर को हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्त्ताओं ने किया पुलिस के हवाले !

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक गैर हिन्दू युवक तन पर भगवा कपड़े, माथे पर तिलक और गले में रद्राक्ष की माला,पहने महाकाल मंदिर में घूम रहा था।  जफर नाम के इस युवक पर आरोप है कि वह हिन्दू बनकर शहर में घूम रहा था। महाकाल समेत अन्य प्रमुख मंदिरों में जा रहा रहा था। घटना के बाद हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्त्ताओं ने युवक को पकड़कर नानाखेड़ा पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया था कि युवक का नाम जफर बताया जा रहा है। वह धोती कुर्ता पहने हुए था। माथे पर अष्टगंध चंदन का तिलक लगाया हुआ था। गले में रूद्राक्ष की माला पहने हुए था। उसके पहनावे से ऐसा लग रहा था कि वह हिन्दूभक्त है। इसी वजह कई लोग धोखा खा गये।

हिन्दू के वेश में घूमने आया युवक

शक होने पर कुछ कार्यकर्त्ता उसका पीछा करते रहे। इसी बीच उसके एक साथी ने उसे जफर कहकर आवाज लगाई। जिसके बाद मामला खुल गया। देर रात तक जब वह नानाखेडा के होटल पहुंचा तो कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ के बाद हकीकत सामने आने केबाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने यूवक की पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान एक कार्यकर्ताओं ने उसके सिर पर कड़े से हमला किया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। युवक को मेडीकल के लिये अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों से पूछताछ हो रही है। जो वैधानिक कार्यवाही होगी। वहां कार्यवाही की जायेगी। जफर चडीगढ़ का निवासी है वह दिल्ली की एक हिन्दू युवती के साथ उज्जैन आया था।

मुस्लिम नाम सुनते ही की पिटाई

जफर खान को पकड़ने के बाद कार्यकर्ताओं ने उसके साथ मारपीट की। करीब एक दर्जन से अधिक लोगों ने उसे घेरकर पहले पूछताछ की और असली नाम सामने आने के बाद पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान युवक के सिर से खून भी बहने लगा। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

Reactions

Post a Comment

0 Comments