G News 24 : देश में लाखों माता पिता का पूजन कर मनाया गया मातृ-पितृ पूजन दिवस !

 सन 2006 में छिंदवाड़ा गुरुकुल से इसकी शुरुवात हुई थी ...

देश में लाखों माता पिता का पूजन कर मनाया गया मातृ-पितृ पूजन दिवस !

छिंदवाड़ा। संत श्री आशाराम जी बापू की पावन प्रेरणा से देश अब वैलेंटाइन टाइन नहीं  मातृ-पितृ पूजन दिवस मना रहा है और इसकी धूम पूरे देश में रही । छिंदवाड़ा जिले के 1462 ग्रामों के आलावा , सैकड़ों स्कूलों एवं देश के लगभग 68 लाख शैक्षणिक संस्थाओं में यह आयोजन सम्पन्न हुआ । श्री योग वेदांत सेवा समिति ने 2 माह पूर्व ही देश में कार्यरत 2500 समितियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित कर दी थी । 

बच्चों में , विद्यार्थियों में , युवाओं में अपने अपने माता-पिता के प्रति पूज्य भाव प्रकट हो ; इस निमित्त प्रतिवर्ष यह आयोजन सम्पन्न करवाये जातें हैं । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सन 2006 में छिंदवाड़ा गुरुकुल से इसकी शुरुवात हुई थी आज 167 देशों का पर्व बन गया । इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए अमेरिका के केलिफोर्निया विधानसभा द्वारा सन 2020 में पूज्य बापूजी को सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया है । 

आज गुरुकुल में देश के 24 राज्यों एवं विदेशों के अध्ययनरत विद्यार्थियों ने वैदिक रूप से भगवान श्री गणेश की तरह अपने अपने माता – पिता का पूजन कर आशिर्वाद ग्रहण किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि और सभी धर्म सम्प्रदाय के लोगों ने उपस्थित दर्ज की जिसमें सांसद विवेक ( बंटी ) साहू , जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव, महापौर विक्रम आहाके ,पार्षद विजय पाटिल लायंस क्लब के पूरन लाल राजलानी ,रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन भाउदास गोखे ,सिख समाज के परम जीत सिह ,मुस्लिम समाज के रिजवान कुरैसी ,गायत्री परिवार के संरक्षक शिवनारायण साहू ,वरिष्ट पत्रकार गोविंद चौरसिया ,भाजपा नेता चंदू जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

समिति से प्राप्त जानकारी से ज्ञात हुआ कि गत 2 माह से जारी इस कार्यक्रम में देश मे लगभग 74 करोड़ तथा जिले में 9 लाख माता – पिता पूजे गए । इस भव्य आयोजन के लिए सामाजिक कार्यकर्ता भगवानदीन साहू के प्रार्थना पत्र पर महामहिम राष्ट्रपति जी , प्रधानमंत्री जी , माननीय मुख्यमंत्री जी एवं उप मुख्यमंत्री जी पहले ही आदेशित कर चुके हैं । उप मुख्यमंत्री के आदेश पर प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारियों ने भरपूर सहयोग किया । 

सेवा निवृत्त रेल इंजीनियर अशोक निगम के प्रयास से भारतीय रेल विभाग के सहयोग से देश के सैकड़ों रेलवे स्टेशनों पर मातृ – पितृ पूजन दिवस का एलाउंसमेन्ट करोड़ों करोड़ों यात्रियों के बीच चर्चा का विषय रहा । इस कार्यक्रम में श्री शक्ति ट्रस्ट एवं संस्क्रत पुस्तकोंन्नति सभा द्वारा संचालित संत श्री आशाराम आश्रम खजरी का सहयोग सराहनीय रहा । इस कार्य में समिति के अध्यक्ष मदन मोहन परसाई , खजरी आश्रम के संचालक जयराम भाई , गुरुकुल की संचालिका दर्शना खट्टर ,लिंगा आश्रम की संचालिका साध्वी प्रतिमा बहन ,साध्वी रेखा बहन ,पूजा आम्रवंशी , महिला समिति से डॉ. मीरा पराड़कर , ललीता घोंगे आदि ने अपनी – अपनी सेवाए दी । समिति के अध्यक्ष मदन मोहन परसाई ने राष्ट्रपति जी ,प्रधानमंत्री जी ,देश भर के मुख्यमंत्रीयो ,समस्त जिला कलेक्टरों और स्थानीय मीडिया का आभार व्यक्त किया ।

Reactions

Post a Comment

0 Comments