G News 24 : MLB कॉलेज ग्राउंड पर 1 मई 2026 से रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज !

  जन उत्थान न्यास के तत्त्वाधान में विधायक प्रीमियर लीग 2026 ...

MLB कॉलेज ग्राउंड पर  1 मई 2026 से रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज !

ग्वालियर। जन उत्थान न्यास के तत्त्वाधान में विधायक प्रीमियर लीग 2026 एवं रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट की जानकारी देते हुये कांग्रेस पार्टी के ग्वालियर पूरब से विधायक एवं जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीश सिकरवार ने बताया कि 16 ग्वालियर पूरब विधानसभा में विधायक प्रीमियर लीग 2026 एवं रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 1 मई 2026 से एम.एल. बी क०लेज मैदान पर किया जा रहा है। इसमें ग्वालियर पूरब विधानसभा क्षेत्र की 19 वार्डों से करीब 250 टीमें भाग लेंगी। टीमों को फार्मों का वितरण दिनांक 20 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक किया जायेगा। फार्म सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक न्यास कार्यालय ललितपुर कॉलोनी ग्वालियर से प्राप्त किये जा सकेंगे।

वार्ड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेन्ट की पत्रकारों को जानकारी देते हुए विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने बताया कि विजेता टीम को एक लाख रूपयें, उपविजेता टीम को 51 हजार रूपये एवं तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 31 हजार रूपये का नगद पुरस्कार दिया जायेगा। टूर्नामेन्ट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को स्कूटी दी जायेगी एवं सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर को 11-11 हजार रूपये का नगद पुरस्कार दिया जायेगा। टूर्नामेंट में 11 टीमों को प्रोत्साहन राशि 5100 रूपये दी जाएगी। टूर्नामेंट में प्रत्येक मैच के मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी को 1100 रूपये नगद पुरस्कार दिया जायेगा। इसके साथ ही सभी टीमों के खिलाड़ियों को आयोजन समिति द्वारा टी-शर्ट प्रदान की जायेगी। टूर्नामेंट का शुभारंभ । मई को शाम 6 बजे एम.एल.बी. कॉलेज के मैदान पर होगा। टीमों के फार्म 15 अप्रैल 2026 तक न्यास के ललितपुर क०लोनी स्थित कार्यालय पर जमा होंगे, फार्म जमा करने का समय प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।

यह है टूर्नामेन्ट के नियम...

  • 1. यह टूर्नामेन्ट नॉकऑउट आधार पर खेला जायेगा ।
  • 2. टूर्नामेन्ट में प्रत्येक टीम में 15 खिलाड़ी एवं 01 कोच रहेगा।
  • 3. प्रत्येक मैच 8-8 ओवर का खेला जायेगा ।
  • 4. प्रत्येक टीम को निश्चित समय पर ग्राउण्ड पर पहुँचना अनिवार्य है, देरी की स्थिति में विपक्षी टीम को वॉक ऑवर दिया जायेगा।
  • 5. प्रत्येक मैच में किसी भी परिस्थिति में अंतिम निर्णय लेने का अधिकार अम्पायर और आयोजन समिति के पास सुरक्षित रहेगा ।
  • 6. खिलाड़ी का 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा का निवासी होना अनिवार्य हैं। टीम में सभी खिलाड़ियों का एक की वार्ड का होना आवश्यक है।
  • 7. प्रत्येक खिलाड़ी को अपने आधारकार्ड, वोटर कार्ड या ड्राइविंग लायसेंस में से किसी भी एक परिचय पत्र की छायाप्रति प्रवेश फार्म के साथ संलग्न करना अनिवार्य है।
  • 8. इस टूर्नामेन्ट में भाग लेने वाले खिलाड़ी की आयु कम से कम 16 वर्ष होना अनिवार्य है।
  • 9. इस टूनमिन्ट में प्रत्येक खिलाड़ी को कलर टी-शर्ट आयोजकों की तरफ से दी जायेगी, उसके साथ खिलाड़ी को लोअर एवं स्पोर्ट सूज पहनकर खेलना अनिवार्य है।
  • 10. मैच के दौरान प्रत्येक टीम के खिलाड़ियों की स्वल्पाहार की व्यवस्था आयोजन समिति द्वारा की जायेगी।
  • 11. टूर्नामेन्ट के प्रवेश फार्म में सभी खिलाडी अपना फोटो संलग्न करेंगे उस फोटो में तारीख नीचे डली होनी अनिवार्य हैं।

उपरोक्त नियमों का पालन करना सभी टीमों के लिए अनिवार्य होगा। प्रत्येक मैच में दर्शकों के लिये आकर्षक लक्की ड्रा निकाले जायेगें।

Reactions

Post a Comment

0 Comments