मौसम विभाग ने उत्तर भारत को डराने वाला अलर्ट जारी किया है...
अगले 3 घंटे में बदल बदल गया, मौसम,बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट !
मौसम विभाग ने उत्तर भारत को डराने वाला अलर्ट जारी किया है.राजस्थान के उत्तरी जिलों में ऑरेंज अलर्ट है. हल्की-मध्यम बारिश, गरज-चमक, बिजली और 40-60 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलने का अनुमान है. हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, पश्चिम यूपी-एमपी में येलो अलर्ट है. दिल्ली-एनसीआर में सुबह हल्की बारिश और थंडरशावर संभव है.
18 फरवरी को सुबह-सुबह मौसम ने ऐसा खेल दिखाया कि लोग चौंक गए. कल तक धूप निकल रही थी, तापमान बढ़ रहा था, और अचानक बादल छा गए, हवाएं तेज हो गईं. इंडिया मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने तुरंत अलर्ट जारी किया है कि अगले 3 घंटों में उत्तर भारत के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और बारिश का डबल अटैक होने वाला है. खासकर राजस्थान के उत्तरी इलाकों में स्थिति सबसे गंभीर है.
राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट: सबसे ज्यादा खतरा यहां
IMD के ऑफिशियल ट्वीट से पता चला कि उत्तर राजस्थान के जिलों में ऑरेंज कलर नाउकास्ट जारी है. यहां हल्की से मध्यम बारिश (5-15 mm प्रति घंटा) के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और 40-60 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं. प्रभावित जिले हैं- चूरू, हनुमानगढ़, जयपुर, झुंझुनू, सीकर और श्रीगंगानगर. दक्षिणी हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी यही हाल.ये अलर्ट 18 फरवरी 2026 की सुबह 6:20 बजे से शुरू हुआ है. अगर आप इन इलाकों में हैं तो बाहर निकलने से पहले दो बार सोच लें. तेज हवाएं पेड़ गिरा सकती हैं, बिजली का खतरा है, और बारिश से सड़कें फिसलन भरी हो जाएंगी. पिछले साल ऐसे ही मौसम में कई जगहों पर हादसे हो चुके हैं, इसलिए लापरवाही मत करना.










0 Comments