गंदे पानी के विरोध में भाजपा पार्षद ने निकाली दंडवत यात्रा !
जब तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं कराया जाता,तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा : बृजेश श्रीवास
ग्वालियर। बीजेपी पार्षद बृजेश श्रीवास ने सोमवार को शहर में गन्दे पानी की आपूर्ति और विभिन्न अव्यवस्थाओं के विरोध में दंण्डवत यात्रा निकालकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया है। इस यात्रा उद्देश्य महापौर और नगर निगम प्रशासन का ध्यान नागरिकों की परेशानियों की तरफ आकर्षित करना था। दंडवत यात्रा श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा से शुरू होकर परिषद कार्यालय तक पहुंयी। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। प्रदशनकारियों के हाथों में ‘‘स्वच्छ पानी दो’’ गंदे पानी से परेशान हैं जनता’’ और ‘‘जल समस्या का समाधान करो’’ जैसे नारे लिखी तख्तियां हाथ में लिये थी।
नलों से आ रहा बदबूदार पानी
प्रदर्शनकारियों का कहना थाकि इलाके के नलों में पीने योग्य पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। गंदे और बदबूदार पानी की वजह से लोगों को गंभीर बीमारियों का खतरा बना हुआ है। लेकिन बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। यात्रा के बीच लगाये गये बैनरों में केवल जल संकट ही नहीं। बल्कि शहर की बदहाल स्थिति को भी दर्शाया गया है। इनमें टूटी सड़कें, खराब, सफाई व्यवस्था, उफनते सीवर और कॉलोनियों मे अन्धेरे जैसी समस्याओं का उल्लेख किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि यह मार्च नगर सरकार और महापौर को जगाने के लिये किया गया है।
नलों में साफ पानी आये तब तक जारी रहेगा संघर्ष
इस मोके पर पार्षद बृजेश श्रीवास्तव ने कहा है कि यह आन्दोलन जनता की पीड़ा और नाराजगी को दर्शाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं कराया जाता। तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने नगर निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द ठोस कार्यवाही की मांग की। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा है। हालांकि लोगों में गहरी नाराजगी साफ दिखाई दे रहा है।









0 Comments