G NEWS 24 : एक बार फिर सक्रिय होती दिख रहीं उमा भारती !

लड़ सकती है अगला चुनाव...

एक बार फिर सक्रिय होती दिख रहीं उमा भारती !

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री उमा भारती एक बार फिर सक्रिय होती दिखाई दे रही हैं। श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव में तीन दिन ओरछा में मौजूद रहने के बाद अब वह अपने जिले में अपनी मां की स्मृति में पदयात्रा निकाल रही है। संभावना है कि वह अगला लोकसभा या विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती है। उमा भारती ने यह बात दोहराई भी है कि वह साल 2029 में लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती हैं। अगर पार्टी आदेश देगी तो वह विधानसभा भी लड़ सकती है। 

जब तक उनके गाय और गंगा के लिए किए जा रहे उनके प्रमुख काम पूरे भी हो जाएंगे। इसके बाद वह पार्टी के निर्देश पर उतर प्रदेश की झांसी से लोकसभा चुनाव या फिर विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। उमा भारती राजनीति की शुरुआत से ही बुंदेलखंड राज्य बनाने की मांग करती रही है। उनका मानना है कि बुंदेलखंड के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों को आगे आना होगा। केन बेतवा लिंक परियोजना और ललितपुर सिंगरौली रेल लाइन की स्वीकृति जैसी योजनाएं बुंदेलखंड के विकास की बड़ी आधारशिला हैं। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments