G News 24 : दिल्ली में BRICS मीटिंग के दौरान भिड़े तेहरान-UAE,

 भारत 16वीं ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की उच्च स्तरीय बैठक की मेजबानी कर रहा है...

दिल्ली में BRICS मीटिंग के दौरान भिड़े तेहरान-UAE,

भारत 16वीं ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की उच्च स्तरीय बैठक की मेजबानी कर रहा है. मंगलवार को इस बैठक में ईरान और यूएई के बीच भारी तनाव देखने को मिला. ईरान ने यूएई पर युद्ध के दौरान अमेरिका और इजरायल का साथ देने का आरोप लगाया.

भारत की मेजबानी में मंगलवार (23 जून) को नई दिल्ली में 16वीं ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (BRICS NSA) की हाई प्रोफाइल बैठक शुरू हुई. इस बैठक में ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच तनाव खुलकर सामने आया. इससे पहले पिछले महीने समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक में भी ऐसा ही टकराव देखने को मिला था.

दरअसल, ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के डिप्टी सेक्रेटरी, डॉ. गदीर निजामीपुर ने UAE पर तेहरान के खिलाफ हालिया सैन्य कार्रवाई नमें मिली भगत का आरोप लगाया. बता दें कि भारत ने अजीत डोभाल की अध्यक्षता में हुई ब्रिक्स NSA की बैठक में निजामीपुर ने कहा कि अमेरिका और इजरायल ने होर्मुज स्ट्रेट में हमले की और इन हमलों का एक हिस्सा यूएई के इलाके में स्थित ठिकानों से किया गया. 

ईरान ने UAE पर साधा निशाना 

निजामीपुर ने कहा कि पूरी दुनिया ने देखा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में आक्रामकता और संकट की शुरुआत अमेरिका और इजरायल ने की थी. आगे कहा कि इसके बावजूद, इन शत्रुतापूर्ण कार्रवाइयों की निंदा करने के बजाय, UAE ने सीधे तौर पर आक्रामकता में हिस्सा लिया और अपनी जमीन का इस्तेमाल ईरान के नागरिक बुनियादी ढांचे, स्कूलों और अस्पतालों पर हमलों के लिए होने दिया.

UAE से की ये अपील 

इसके साथ ही निजामीपुर ने यूएई से एक अच्छे पड़ोसी होने के सिद्धांतों का सम्मान करने और शांति, स्थिरता और क्षेत्रीय सहयोग का रास्ता चुनने की अपील की. मानवीय नुकसान को उजागर करनेके लिए उन्होंने संघर्ष पहले दिन मिनाब में मारे गए छात्रों की एक तस्वीर भी दिखाई. 

UAE ने खारिज कर दिया था ईरान आरोप

गौरतलब है कि इससे पहले मई 2026 में विदेश मंत्रियों की बैठक में भी इस प्रकार का टकराव देखने को मिला. उस वक्त दोनों पक्षों के बीच टकराव होने के कारण कोई संयुक्त बयान जारी नहीं हो सका था. विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान, UAE ने ईरान के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था और कहा था कि 40 दिनों के युद्ध के दौरान ईरान ने उस पर हमला किया था. 

संयुक्त अरब अमीरात के राज्य मंत्री खलीफा शाहीन अल मरार ने कहा था कि UAE ईरान के आरोपों को पूरी तरह से खारिज करता है. कहा कि UAE किसी भी खतरे, आरोप या शत्रुतापूर्ण कार्रवाई का जवाब देने के लिए अपने पूर्ण संप्रभु, कानूनी, राजनयिक और सैन्य अधिकारों को सुरक्षित रखता है.

Reactions

Post a Comment

0 Comments