G News 24 : लोगों की श्रद्धा से विश्वासघात,जिन पर दान को संभालने की थी जिम्मेदारी,उन्होंने कर दी सेंधमारी !

 आस्था,जवाबदेही और धार्मिक संस्थानों की साख...

लोगों की श्रद्धा से विश्वासघात,जिन पर दान को संभालने की थी जिम्मेदारी,उन्होंने कर दी सेंधमारी !

अयोध्या के भगवान श्री राम के मंदिर में जिस प्रकार से दान चोरी के मामले की घटना कुछ अंजाम दिया गया है। इस घटना का पता लगने के बाद मन बहुत दुखी है। क्या इस घटना को रोका जा सकता था यह एक प्रश्न मन में आ रहा है और उसे प्रश्न का जवाब कुछ इस प्रकार से जानने का प्रयास करते हैं कि एक धार्मिक स्थल पर नव निर्माण के बाद अचानक से भक्तों की तादाद बहुत ज्यादा बढ़ गई और जब श्रद्धालु बड़े तो धार्मिक स्थल पर दान भी बहुत ज्यादा आने लगा, जिन लोगों पर इस दान को संभालने की जिम्मेदारी थी उन्होंने इस दान में सेंध लगा दी। क्या इस घटना को रोक नहीं जा सकता था ! 

बरसों से गुरुद्वारा साहिब की दीवारों में कई किलो और सोने की परत चढ़ी हुई है वह आज भी सुरक्षित है...

एक और जो मंदिर कल बना उसके दान में  सेंधमारी हो गई वहीं दूसरी ओर सैकड़ो पर पूर्व बने अमृतसर के गुरुद्वारा हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में भी अथाह सोने का भंडार है,बरसों से गुरुद्वारा साहिब की दीवारों में कई किलो और सोने की परत चढ़ी हुई है वह आज भी सुरक्षित है। यहां करोड़ों का रुपए का दान भी आता है, लेकिन मजाल है कि यहां से रत्तीभर सोना या दान की एक चवन्नी भी गायब हुई हो ! इसका कारण है यहां चढ़ावा सवाल लेने के लिए की चाक-चौबंद एवं पारदर्शी सुरक्षा व्यवस्था ! इसके बावजूद अगर कोई ऐसा करने के बारे में सोचेगा भी तो,यहां के प्रबंधन द्वारा ऐसा करने वाले के लिए जिस प्रकार की सजा का प्रावधान रखा गया है, उसे देखकर तो ऐसा सोचने वालों की रूह तक कांप जाएगी। इसलिए ऐसा काम करने के बारे में कोई सपने में भी नहीं सोच सकता !  

ऐसी ही कठोर दंडात्मक एवं पारदर्शी सुरक्षा व्यवस्था अयोध्या के नवनिर्मित श्री राम मंदिर में भी होनी चाहिए ! साथ ही जिन लोगों ने भगवान श्री राम के दान में मिले जेवर-आभूषण वी पैसे चोरी किए हैं उनको ढूंढ कर ऐसी सजा मिलनी जाए जो आने वाले समय के लिए मिसाल बने...

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उक्त तस्वीर और उसके साथ लिखे गए संदेश में एक ओर स्वर्ण मंदिर की ऐतिहासिक प्रतिष्ठा और सुरक्षा व्यवस्था की चर्चा की गई है, वहीं दूसरी ओर अयोध्या में कथित चढ़ावा चोरी की घटनाओं को लेकर तीखी आलोचना व्यक्त की गई है। हालांकि ऐसे दावों की सत्यता का मूल्यांकन संबंधित जांच एजेंसियों और आधिकारिक तथ्यों के आधार पर ही किया जाना चाहिए, लेकिन इस बहस ने एक महत्वपूर्ण प्रश्न अवश्य खड़ा कर दिया है—क्या धार्मिक संस्थानों में प्राप्त दान और चढ़ावे के प्रबंधन में पर्याप्त पारदर्शिता और जवाबदेही है? 

धार्मिक संस्थाओं की प्रतिष्ठा केवल उनके भव्य भवनों या ऐतिहासिक महत्व से नहीं बनती, बल्कि उनके प्रशासन की ईमानदारी और अनुशासन से भी बनती है। यदि कहीं भी दान या चढ़ावे के दुरुपयोग, गबन अथवा चोरी की घटनाएं सामने आती हैं, तो उससे आर्थिक नुकसान से अधिक श्रद्धालुओं के विश्वास को ठेस पहुंचती है। जनता यह अपेक्षा करती है कि उनके द्वारा दिए गए दान का उपयोग धार्मिक, सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यों में हो तथा उसका स्पष्ट लेखा-जोखा उपलब्ध कराया जाए।

दूसरी ओर, किसी एक घटना या आरोप के आधार पर संपूर्ण धार्मिक संस्था अथवा उससे जुड़े लाखों श्रद्धालुओं की भावना पर प्रश्नचिह्न लगाना भी उचित नहीं माना जा सकता। यदि कहीं अनियमितता हुई है तो दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन किसी धर्म, संप्रदाय या पूजा स्थल की सामूहिक छवि को निशाना बनाना समाधान नहीं है।

आज आवश्यकता इस बात की है कि देश के सभी बड़े धार्मिक स्थलों में दान और चढ़ावे के प्रबंधन के लिए आधुनिक तकनीक, नियमित ऑडिट, सीसीटीवी निगरानी और सार्वजनिक लेखा-प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाया जाए। जब श्रद्धालुओं को यह भरोसा होगा कि उनका दान पूरी पारदर्शिता के साथ सही कार्यों में उपयोग हो रहा है, तब धार्मिक संस्थाओं की विश्वसनीयता और भी मजबूत होगी।

आस्था का सम्मान तभी सुरक्षित रह सकता है जब उसके साथ जवाबदेही भी जुड़ी हो। श्रद्धा और पारदर्शिता एक-दूसरे की विरोधी नहीं, बल्कि पूरक हैं। धार्मिक संस्थानों की वास्तविक प्रतिष्ठा इसी संतुलन से बनी रहती है और भविष्य में भी बनी रहेगी।जब किसी मंदिर, गुरुद्वारे, मस्जिद या अन्य धार्मिक स्थल पर श्रद्धालु दान या चढ़ावा अर्पित करते हैं, तो वे केवल धन नहीं देते, बल्कि अपनी आस्था और विश्वास भी उस संस्था के हाथों में सौंपते हैं। 


Reactions

Post a Comment

0 Comments