लगातार शहर में आवारा श्वान पकड़ने का अभियान...
निगम ने चलाया आवारा श्वान पकड़ने का अभियान, 28 श्वान पकड़ कर भिजवाए एबीसी सेंटर
ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर द्वारा आवारा श्वान पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 28 श्वान पकड़ कर एबीसी सेंटर भिजवाए गए। नोडल अधिकारी एबीसी सेंटर केशव सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशन में नगर निगम ग्वालियर एवं संबंधित एजेंसी द्वारा लगातार शहर में आवारा श्वान पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज शहर के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर श्वान पकड़े गए। जिसमें एक हजार बिस्तर अस्पताल से 4 श्वान पकड़कर एबीसी सेंटर भिजवाए गए।










0 Comments