अग्नि दुर्घटना की संभावना को देखते हुये नगर निगम ग्वालियर द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है...
दीपावली के अवसर पर किसी भी प्रकार की अग्नि दुर्घटना होने पर इन नम्बरों पर संपर्क करें !
ग्वालियर। दीपावली के अवसर पर किसी भी अग्नि दुर्घटना की संभावना को देखते हुये नगर निगम ग्वालियर द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है। जिस पर शहर का कोई भी नागरिक अग्नि दुर्घटना होने पर तत्काल सूचना दे सकता है। नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देश पर दीपावली के पर्व के अवसर पर किसी भी अग्नि दुर्घटना की संभावना को देखते हुये विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
दीपावली त्यौहार के अवसर पर किसी भी अग्नि दुर्घटना की सूचना फायर मुख्यालय रुपसिंह स्टेडियम के नम्बर पर 0751-2438361, 101, 2342101, 2342102, 2340489, के साथ ही मुरार सब फायर स्टेशन 0751-2438324 पर एवं महाराज बाडा सब फायर स्टेशन 0751-2438326, आनंद नगर सब फायर स्टेशन 0751-2438368, दीनदयाल नगर फायर स्टेषन 0751-2438227, गुड़ा गुड़ी का नाका फायर स्टेशन 0751 2456311 आदि दूरभाष के साथ ही अपर आयुक्त श्री मुनीश सिकरवार मो 9039026639, उपायुक्त डॉ. अतिबल सिंह यादव मो. 9644405751, 9425117119 नोडल अधिकारी फायर श्री उमंग प्रधान मो. 8103984383, सुपरवाइजर श्री अनुज शर्मा मो 8839327602 नम्बर पर जानकारी दी जा सकती है।
0 Comments