G News 24 : दीपावली पर 300 करोड़ से भी अधिक कारोबार होने की उम्मीद !

 बाजारों में धनतेरस की धूम,खूब बरसा धन, बिके वाहन,इलेक्ट्राॅनिक उपकरण...

दीपावली पर 300 करोड़ से भी अधिक कारोबार होने की उम्मीद !

ग्वालियर। दीपावली के पांच दिनी त्यौहार की शुरुआत शनिवार को धनतेरस के साथ हुई। घरों से लेकर बाजारों तक धनतेरस की धूम रही। घरों में धन-धान्य की पूजा हुई और शुभ मुर्हूत में दीप लगाए गए। वहीं बाजारों में रात तक रौनक रही।

शहर के दोपहिया व चार पहिया वाहनों के शोरुम शनिवार को सुबह आठ बजे से खुल गए। ज्यादातर शोरुमों के बाहर शामियाने लगाए गए है, ताकि ग्राहकों को वाहनों की डिलेवरी दी जा सके। धन तेरस पर सबसे ज्यादा वाहनों की बिक्री होती है। 

धनतेरस पर बर्तन बाजार को सजाया गया। बर्तनों से दुकानों की सजावट देखते ही बनती थी। सराफा बाजार भी दुल्हन की तरह सजा-धजा नजर आया। सुबह से ही दुकानें खुल गई और ग्राहकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। 

लोग अपने परिवार के साथ खरीददारी करने जा रहे है। चमचमाते शोरुम हो या, सड़क पर मिट्टी के दीपक बेचने वाले, सभी जगह ग्राहकों की भीड़ देखी जा सकती है। धनतेरस पर अब महाराज वाड़ा क्षेत्र में वाहन भी प्रतिबंधित किए गए है। लोगों को पैदल ही खरीददारी करने वाड़ा व आसपास के बाजारों में जाना होगा।

धनतेरस पर बर्तन बाजार को को दुल्हन की तरह सजाया गया था। बर्तनों से दुकानों की सजावट देखते ही बनती थी। सराफा बाजार भी दुल्हन की तरह सजा-धजा नजर आया। सुबह से ही दुकानें खुल गई और ग्राहकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया।  कपड़ा बाजार सहित कई बाजार देर रात तक शनिवार को खुले रहे। शहर की सड़कों पर ट्रैफिक भी बााधित होता रहा, लेकिन ज्यादातर चौराहों पर पुलिस जवान नजर आए।

शोरुमों में सुबह से भीड़

शहर के दोपहिया व चार पहिया वाहनों के शोरुम शनिवार को सुबह आठ बजे से खुल गए। ज्यादातर शोरुमों के बाहर शामियाने लगाए गए है, ताकि ग्राहकों को वाहनों की डिलेवरी दी जा सके। धन तेरस पर सबसे ज्यादा वाहनों की बिक्री होती है। दीपावली पर इस साल 300 करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद है। इसके अलावा इलेक्ट्राॅनिक शोरुमों पर भी लोग खरीदारी करने जा रहे है। नए टीवी, फ्रीज, मोबाइल फोन, इलेक्ट्राॅनिक उपकरण बाजार में खूब खरीदे जा रहे है। जीएसटी की स्लैब कम होने के कारण कई उत्पादों पर कंपनियों ने छूट दे रखी है। इस कारण इस बार सेल बढ़ी है।

धनतेरस का पांच दिनों दीप पर्व शुरू हो चुका है। 19 अक्टूबर को रूप चतुर्दशी, 20 को दीपावली, 21 को भी अमावस्या रहेगी। ग्वालियर के मंदिरों में भी नए वाहनों की पूजा करने वालों की भीड़ लगी रही।

Reactions

Post a Comment

0 Comments