G NEWS 24 : ग्वालियर में चल रही स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान की तैयारी

कलेक्टर की अगुवाई में चलेगा अभियान...

ग्वालियर में चल रही स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान की तैयारी

ग्वालियर। कलेक्टर ग्वालियर रुचिका सिंह चौहान की अगुवाई में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान 17 नवम्बर से चलाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ 17.09.2025 को राष्ट्रव्यापी शुभारंभ किया जायेगा। महिलाओं का स्वास्थ्य और सशक्तिकरण समग्र प्रगति का केंद्र स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान है। 

इस अभियान का उद्देश्य देश एवं प्रदेश की महिलाओं को स्वस्थ एवं सशक्त बनाना है, इस अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य से सम्बंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित करेगा उन्होंने बताया कि इसकी कार्ययोजना का निर्माण किया जा रहा है में स्वयं एवं आदरणीय कलेक्टर मेंडम द्वारा समीक्षा की जा रही है ।

इस अभियान की प्रमुख गतिविधियां-निम्नानुसार हैं -

  1. महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविरो का आयोजन किया जाएगा जिसमें एनसीडी के तहत् मुख , ग्रीवा और स्तन कैंसर, शुगर, बी.पी. आदि की जांच एवं बच्चों का टीकाकरण भी किया जायेगा। 
  2. मातृ एवं शिशु देखभाल हेतु जन-जागरूकता संबंधित गतिविधियां की जायेंगी जिसमें नारे लेखन लेखन किया जायेगा, साथ सोशल मीडिया, समाचार पत्रों का सहयोग के साथ महिलाओं की काउंसलिंग भी की जायेगी।
  3. जागरूकता एवं व्यवहार परिवर्तन पर सत्र का आयोजन किया जाएगा।
  4. निक्षय मित्र नामांकन अभियान अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां की जायेंगी।
  5. रक्तदान शिविर का आयोजन का आयोजन भी किया जायेगा।
  6. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर ने बताया कि उक्त अभियान की तैयारी की जा रही है अभियान से एक दिन पूर्व सारी तैयारी हो जायेगी।

जिला मीडिया अधिकारी आई.पी. निवारिया ने बताया की शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र में आशाओं के द्वारा से अभियान की जानकारी लिखी जा रही है तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सचिन श्रीवास्तव और शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के प्रभारी चिकित्साधिकारियों द्वारा हर स्तर पर बैठक लेकर अभियान की तैयारी समीक्षा की जा रही है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments