Random Posts

header ads
header ads

G News 24 : सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी व कर्मियों को एसएसपी ने दी विदाई !

SSP ने सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों से उनके भविष्‍य के कार्यकलापों के बारे में जाना ...

सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी व कर्मियों को एसएसपी ने दी विदाई !

ग्वालियर। आज पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर सभागार में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे 07 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के लिये विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से नौकरी के दौरान उनके अनुभवों को भी साझा किया। 

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों से उनके भविष्‍य के कार्यकलापों के बारे में जाना तथा उनको सेवानिवृत्त उपरांत स्‍वयं को सामाजिक कार्यो में व्‍यस्‍त करने की सलाह दी जिससे अभी तक रही व्‍यस्‍तता की दिनचर्या से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के समापन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आज सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर उनके बेहतर स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों से उनकी सेवाकाल के दौरान किये गये कार्यो की जानकारी ली गई।

सेवानिवृत होने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों  के नाम हैं  ...

एसआई शंकर सिंह, एएसआई कालीचरन शर्मा, मुन्नीलाल पहारिया, प्रेमनारायण सिंह, रनवीर सिंह, जयसिंह निगम, तिलक सिंह गुर्जर।

Post a Comment

0 Comments