तहसीलदार पर लगाया पक्षपात का आरोप ...
जमीनी विवाद से थीं परेशान,पूर्व विधायक की पत्नी ने खुद पर डाल लिया केरोसिन !
कटनी। मध्य प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में कितनी सुनवाई आम आदमी की होती होगी, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गुरुवार को पूर्व विधायक की पत्नी ने तहसील कार्यालय में खुद पर केरोसिन डाल लिया. आत्महत्या की कोशिश की. अच्छी बात ये रही कि समय रहते रोक लिया गया। कटनी जिले में कांग्रेस के पूर्व विधायक विजय राघवेंद्र सिंह की पत्नी रंजीता सिंह ने तहसील दफ्तर में खुद को आग लगाने की कोशिश की। उनका आरोप है कि उनके गांव की पुश्तैनी जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है और कई बार शिकायत करने के बाद भी प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। मौके पर पुलिस और अधिकारी पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है।
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में सोमवार को एक बड़ा मामला सामने आया, जब कांग्रेस के पूर्व विधायक विजय राघवेंद्र सिंह की पत्नी रंजीता सिंह ने प्रशासनिक लापरवाही से नाराज होकर बड़वारा तहसील परिसर में आत्मदाह की कोशिश की। उन्होंने खुद पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने समय रहते उन्हें रोक लिया और बड़ी घटना टल गई।
पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप
रंजीता सिंह का आरोप है कि कटनी जिले के उनके गांव बिलायतकला स्थित पुश्तैनी जमीन पर कुछ दबंगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। वह बीते छह माह से बड़वारा तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन अब तक उन्हें न्याय नहीं मिला है। उन्होंने नायब तहसीलदार अनुराधा सिंह पर पक्षपात और लापरवाही का आरोप लगाया है।
अगर अब भी सुनवाई नहीं हुई तो जान दे दूंगी”
मीडिया से बात करते हुए रंजीता सिंह ने कहा, “मैं लगातार अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रही हूं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। अगर अब भी कार्रवाई नहीं की गई तो मैं अपनी जान दे दूंगी।” इस बयान के बाद मामला और भी गंभीर हो गया है।
पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा
घटना की जानकारी मिलते ही बड़वारा पुलिस और डीएसपी उमराव सिंह मौके पर पहुंचे। डीएसपी सिंह ने बताया कि महिला को सुरक्षित कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया जाएगा।
0 Comments