G.NEWS 24 : धूप में श्रम का कार्य करने वाले व्यक्ति रखें अपना विशेष ध्यान

लू से बचाव हेतु घर से खाली पेट न निकलें...

धूप में श्रम का कार्य करने वाले व्यक्ति रखें अपना विशेष ध्यान

ग्वालियर l मई-जून माह में तापमान औसत तापमान से अधिक होने की  संभावना को देखते हुए लू (ताप, घात) से बचाव हेतु जिला प्रशासन ने जन सामान्य से अपील की है कि घर से बाहर निकलते समय धूप एवं लू से बचाव रखें।  नागरिक दोपर में 12 से 3 बजे तक धूप में निकलने से बचें। धूप में निकलते समय सिर ढ़ककर रखें (छतरी, टोपी या गमछे) का प्रयोग करें। धूप में निकलने से पहले तरल पदार्थ जैसे छांच, ओआरएस का घोल, लस्सी नींबू, पानी आम का पना आदि का सेवन करें। मिर्च मसाले युक्त एवं बासी भोजन न करें।

बुखार आने पर ठंड़ी पानी की पट्टियां रखें, कूलर या एसी से धूप में एकदम न निकलें। लू लगने पर व्यक्ति को छायादार जगह पर लिटायें, व्यक्ति के कपड़े ढ़ीले करें। उसे पेय पदार्थ कच्चे आम का पना आदि पिलायें। तापमान घटाने के लिए ठंड़े पानी की पट्टियां रखें। प्रभावित व्यक्ति को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाकर चिकित्सीय परामर्श लें। लू से बचाव हेतु उच्चतम गर्मी के दौरान खाना न पकायें। पर्याप्त रूप से हवादार क्षेत्र में खाना पकायें तथा दरवाजे तथा खिड़किया खोलकर रखें। 

तीव्र धूप को अंदर आने से रोके घर को ठंड़ा रखने हेतु पर्दे इत्यादि का प्रयोग करें। बच्चों या पालतू जानवारों को खड़े वाहनों में न छोड़े। धातु वाहनों को अत्याधिक गर्म होने के कारण शरीर के अंदर पानी की कमी होने पर मृत्यु हो सकती है। पालतू पशुओं को छायादार जगह तथा उनके लिए पीने के पानी की उचित व्यवस्था रखी जाये। इसी प्रकार घर के आस-पास बच्चे, विशेषकर 10 से कम उम्र के, बुजुर्ग व्यक्ति, नशेड़ी रोगी, खिलाड़ी धूप में श्रम का कार्य करने वाले व्यक्ति विशेष ध्यान रखें।

Reactions

Post a Comment

0 Comments