कांग्रेस की पार्षद अपनी ही नगर सरकार के खिलाफ परिषद् में धरने पर बैठी !
निगम परिषद की बैठक 19 मई 2023 दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित
ग्वालियर l नगर निगम परिषद की अभियाचित बैठक का आयोजन 17 मई 2023 को सभापति मनोज सिंह तोमर एवं पैनल सभापति मंजू दिग्विजय राजपूत की अध्यक्षता में निगम परिषद कार्यालय में किया गया। बैठक में विभिन्न विंदुओं पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। एजेंडे पर चर्चा जारी रहते निगम परिषद की बैठक 19 मई 2023 दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित की गई l बैठक में एजेंडे के बिंदु क्रमांक 4 नलकूप ऑपरेटर व सफाई कर्मचारियों व कचरा गाडियों हेतु ऑपरेटर व कर्मचारी व ड्रायवरों की नियुक्ति के संबंध में चर्चा उपरांत आयुक्त नगर निगम हर्ष सिंह ने बताया कि पंप ऑपरेटर एवं सफाई कर्मचारियेां का परीक्षण कराकर आवश्यक प्रस्ताव परिषद में रखेगें।
वहीं पैनल सभापती मंजू दिग्विजय सिंह राजपूत ने निगमायुक्त को निर्देश दिए कि उक्त संबंध में शासन के नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करें l एजेंडे के बिंदु क्रमांक 5 कार्यशाला एवं डीजल पेट्रोल डिपो से संबंधित बिंदु पर पार्षदगणों द्वारा अपने अपने विचार रखे गए। चर्चा उपरांत सभापति मनोज सिंह तोमर ने निगमायुक्त हर्ष सिंह को निर्देशित किया कि निगम के वाहनों की मासिक ईधन खपत की जानकारी सदन में प्रस्तुत करें। इसके साथ ही कार्यशाला एवं डीजल पेट्रोल डिपो की जांच कर प्रतिवेदन 15 दिवस में प्रस्तुत करें। एजेंडे पर चर्चा जारी रहते बैठक 19 मई 2023 दोपहर 3 बजे तक स्थगित की गई l
कांग्रेस की पार्षद अपनी ही नगर सरकार के खिलाफ परिषद् में धरने पर बैठी !
आपको बता दें कि ग्वालियर नगर निगम परिषद् का गणित बहुत बिगड़ा हुआ है, यहाँ महापौर कांग्रेस की डॉ शोभा सिकरवार हैं यानि नगर सरकार कांग्रेस की है लेकिन सभापति मनोज तोमर भाजपा के हैं, इसलिए जब दोनों दलों के पार्षद एक दूसरे के ऊपर आरोप लगाते है तो कभी कभी भूल जाते हैं कि आरोप किस पर लग रहे हैं ! ग्वालियर नगर निगम परिषद् की बैठक में आज हंगामा हुआ लेकिन खास बात ये है कि रही कि हंगामे के केंद्र में सत्ता पक्ष यानि कांग्रेस रही, कांग्रेस की महिला पार्षद अपने वार्ड की पानी की समस्या को लेकर आसंदी के सामने धरने पर बैठ गई, उन्होंने आरोप लगाये कि पिछले 57 साल से ग्वालियर नगर निगम में काबिज रही भाजपा ने कुछ नहीं किया इसलिए उनके वार्ड की जनता परेशान है।
उधर भाजपा ने चुटकी ली अब तो 10 महीने से आपकी नगर सरकार है, तो अब धरना क्यों देना पड़ रहा है। ग्वालियर नगर निगम की बैठक में आज कई बिन्दुओं पर चर्चा हुई, आसंदी से यानि सभापति ने बैठक के एजेंडे में शामिल बिन्दुओं की चर्चा के दौरान काम नहीं करने वाले ये लापरवाह और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ एक्शन के लिए कमिश्नर को दिशा निर्देश दिए। इसी बीच जब अन्य बिन्दुओं पर चर्चा चल रही थी तभी सत्ता पक्ष यानि कांग्रेस की वार्ड 52 की पार्षद संध्या कुशवाह पानी समस्या को लेकर आसंदी के सामने धरने पर बैठ गई, उन्हें देखते ही सत्ता पक्ष के कई और पार्षद अपनी ही नगर सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे।


0 Comments