G News 24:एक किलोमीटर लंबी भव्य गंगायात्रा के स्वागत में उमड़ा शहर !

 21 बग्घियों पर सवार थे संत महंत और धर्मगुरू…

एक किलोमीटर लंबी भव्य गंगायात्रा के स्वागत में उमड़ा शहर !



ग्वालियर। गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में गंगागुरू धाम कृष्णापुरी थाटीपुर से  विशाल एवं भव्य गंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें ंमहामंडलेश्वर संतोषानंद महाराज, महामंडलेश्वर आनंदेश्वर महाराज, रोकड़िया सरकार सहित अनेक संत महंत 12 बग्घियों पर सवार होकर चले। कार्यक्रम संयोजक रामेश्वर भदौरिया के नेतृत्व में यात्रा आगे बढ़ी। इस मौके पर इस मौके पर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, पूर्व साडा अध्यक्ष जयसिंह कुशवाह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, मेला के पूर्व अध्यक्ष अनुराग वंसल प्रमुख रूप से शामिल हुए। शाम 5 बजे से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश पूजन एवं गणेश पूजन आरंभ हुआ,जिसके बाद यात्रा आरंभ हुई, जो दर्पण कॉलोनी की विभिन्न गलियों से होते हुए चौहान प्याऊ, थाटीपुर चौराहा, बलवंत नगर तिराहे से विश्वविद्यालय मार्ग, सचिन तेंदुलकर मार्ग होते हुए कथा स्थल हरदौल गार्डन पहुंची। गंगायात्रा में 11 सौ महिलाएं पीली साड़ी पहनकर सिर पर कलश रखकर शामिल हुईं। 

युवक सिर पर पगड़ी और हाथों में धर्म ध्वजा लेकर चल रहे थे। बैंडवादकों ने भजनों की मधुर धुन निकालकर वातावरण को धर्ममय कर दिया। यात्रामार्ग को स्वागत द्वारों से सजाए गया था। श्रद्धालुओं ने जगह जगह पुष्पवर्षा तथा मिष्ठान वितरण किया। स्थान स्थान पर शर्बत,पेयजल और आइसक्रीम के स्टॉल लगाए गए थे। इस मौके पर सुरेंद्र शर्मा, नूतन श्रीवास्तव, अमितानंद महाराज, ओमानंद महाराज, माधवदास, प्रशांत पाराशर सहित हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। गंगायात्रा के बाद व्यासपीठ का पूजन किया गया,तत्पश्चात कथाव्यास विष्णु शास्त्री ने भागवत महत्व की कथा सुनाते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत की कथा सुनने मात्र से ही कल्याण हो जाता है,इसलिए जहां भी कथा हो, समय निकालकर जरूर कथा श्रवण करें। जितना अधिक आप कथा का श्रवण करेंगे, उतना ही आनंद आपके जीवन में घुलता चला जाएगा।

Comments